Monthly's Horoscope

Gemini

April 2024

भूमि भवन के दृष्टिकोण से समय अच्छा है। वाहन खरीद की योजना अमल में ला सकते हैं। इस महीने आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। बहुत सारे लोगों से नए सम्बन्ध  स्थापित होंगे या नवीनीकरण होगा।
सन्तान सम्बन्धी समस्या रहेगी। आप कोशिश करके भी निराकरण नहीं कर पाएंगे। विवादों को अभी टाल देना ही उचित है, क्योंकि शीघ्र समाधान नहीं दिख रहा।
प्रेम सम्बन्ध में समस्या रहेगी। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या रहेगी या क्रोध अधिक आएगा।
इस महीने धार्मिक कार्यों पर खर्चा अधिक होगा और किसी मामले में अनुचित भुगतान भी करना पड़ सकता है। दवाइयों का खर्चा बढ़ रहा है। आकस्मिक घटनाओं से बचने की चेष्टा करेंगे। वाहन की गति धीमी रखें। शत्रु अपना काम करते रहेंगे, यद्यपि आपको कोई नुकसान नहीं दिख रहा है। घरेलू सम्बन्धों को लेकर साधारण सी चिन्ता रहेगी। छोटे भाई-बहिनों को लेकर भी चिन्ता रहेगी। योजनाओं को अमली जामा पहनाने में आप भारी कोशिश करेंगे, परन्तु ऐसा लगता है कि परिस्थितियाँ नियंत्रण से बाहर हो गई हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team