Monthly's Horoscope

Aries

May 2026

महीने के प्रारम्भ में लेनदेन सम्बन्धी समस्याएँ रहेंगी। गुरु और बुध अस्त हैं और शुरु में ही निराशा का भाव रहेगा। स्थितियाँ सुधरेंगी, परन्तु अभी थोड़ा समय है। आजीविका के क्षेत्रों में कठिनाईयों के बाद भी आपकी रक्षा होती रहेगी और कोई संकट जान नहीं पड़ता। यदि नौकरीपेशा है तो कोई खतरा नहीं है। व्यवसाय में थोड़ी कठिनाईयाँ रहेंगी परन्तु उत्तराद्र्ध में कम हो जाएंगी। आर्थिक दबाव में तो कमी नहीं आएगी और कोई सीमित व्यवस्था हो सकती है।
उत्तराद्र्ध में सम्बन्धों को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। व्यक्तिगत सम्बन्ध को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। आपको आक्षेप सुनने पड़ेंगे और दैनिक कामकाज मेें भी विघ्न आएगा। महीने का अंतिम सप्ताह थोड़ा कठिनाईयों भरा है और यदि आपने सावधानी नहीं बरती तो परेशानियाँ बढ़ जाएंगी। इस समय किसी बड़े काम में धन का निवेश ना करें।
घर में मंगल कार्य हो सकता है। कई परिवारजनों और मित्रों से मिलना होगा, धार्मिक कार्यों पर खर्चा होगा। एक छोटी यात्रा हो सकती हैं। सन्तान की ओर से थोड़ा सा चिन्तित रहेंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0