Monthly's Horoscope

Cancer

May 2026

समय सुधार पर है। कामकाज बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। आपको अप्रत्याशित समर्थन मिलेगा। बिना किसी मदद के भी आप अपने काम बखूबी अंजाम देंगे।
सन्तान के लिए शानदार समय चल रहा है। उन्हें लाभ हो सकता है। उनके काम आगे बढ़ेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा की रक्षा होगी। यदि अविवाहित हैं तो सगाई सम्बन्ध की सम्भावनाएँ बढ़ रही हैं। उत्तराद्र्ध में अधिक अवसर हैं। यदि विवाहित हैं तो जीवन साथी के नाम से किये गये कार्य में लाभ होगा। आपके स्वयं के व्यवसाय में भी लाभ के अवसर है। इस समय किसी नए काम को हाथ में लिया जा सकता है। नया व्यवसाय भी शुरु किया जा सकता है। धन प्रबन्ध को लेकर थोड़ा बहुत चिन्तित रहेंगे परन्तु व्यवस्था हो जाएगी। घरेलू मामलों में थोड़ा असंतोष रहेगा। घर कुटुम्ब में सम्बन्धों को बनाए रखने में बहुत बड़ी समस्या होगी। किसी खास अवसर पर स्वभाव की तेजी परेशान कर सकती हैं और वातावरण को बिगाड़ सकती है।
आप शत्रुओं परभारी पड़ेंगे परन्तु समस्याओं का हल नहीं निकलेगा। जन्म स्थान से दूर की यात्रा सम्भव है। पाचन तंत्र से सम्बन्धित विकारों से परेशान रहेंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0