Monthly's Horoscope

Capricorn

May 2026

यह महीना आर्थिक कारणों से अच्छा जाने वाला है परंतु उत्तराद्र्ध में राशि से दशम में सूर्य कामकाज में रुकावट उत्पन्न करेंगे। नियोजक या सरकार से बनने वाले कामकाज में रुकावट के संकेत हैं।
आपके उत्साह में कमी नहीं रहेगी। राशि पर बृहस्पति की दृष्टि होने से आपको पर्याप्त समर्थन मिलेगा और कम मेहनत में अधिक काम होगा। संतान पक्ष के लिये यह श्रेष्ठ समय चल रहा है। यदि संतान की कामना है तो यह महीना अच्छा जाने वाला है अन्यथा संतान की पद-प्रतिष्ठा और स्थायित्व के लिये यह महीना अच्छा जायेगा। धन के लेन-देन को लेकर मन में सामान्य चिंताएं रहेंगी परंतु आपका काम नहीं रुकेगा।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी। पाचन तंत्र से संबंधी समस्याएं परेशान करंेगी। घर-कुटुम्ब में थोड़ा सा तनाव का माहौल रहेगा। क्रोध करने से हालात बिगड़ेंगे, सुधरेंगे नहीं।
यदि कहीं नौकरी करते हैं तो स्थानांत्रण या नुकसान की कोई सम्भावना नहीं। इस महीने धार्मिक कार्यों पर अधिक खर्चा होगा और इस तरह के नये आयोजन भी कर सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी। सरकारी दफ्तरों में लेन-देन की समस्याओं से आप परेशान हो जायेंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0