कल से सिंह में चंद्रमा करेंगे युति, कुछ राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ पर भारी

11 मार्च 2017 यानी कल से सिंह राशि में चंद्रमा व राहु की युति से ग्रहण योग होगा। जैसे चंद्र ग्रहण लगने पर विभिन्न राशियों के लोगों पर असर पड़ता है। उसी तरह इसका भी सभी राशियों पर फर्क पडेगा। आइए देखें आपकी राशि और उस पर होने वाला प्रभाव-

मेष राशि
इस माह शनि आपके नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसके चलते आपको नौकरी में प्रगति मिलेगी। नौकरी के कारण आप लंबी यात्रा भी कर सकते हैं। या फिर प्रमोशन के भी संयोग बने हुए हैं। लेकिन यह माह स्वास्थ्य पर अटैक कर सकता है। गुरु ग्रह के प्रभाव से परिवार में खुशहाली आएगी। शुक्र एवं मंगल का योग आपके खर्चों को बढ़ाएगा।

वृषभ राशि
शनि का अष्टम भाव में होना आपकी नौकरी बदलने के योग को मजबूत बनाता है। मौजूदा नौकरी से ट्रांसफर होने की भी संभावना है। राहु का आपकी राशि के चौथे भाव में आना घर बदलने की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर राहु का प्रभाव माता के स्वास्थ्य पर हो सकता है। इस माह मानसिक शांति बनाए रखें।

मिथुन राशि
इस माह शनि देव आपके सप्तम भाव से गोचर करेंगे, जिसके कारण आपके ऊपर शुभ प्रभाव होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, रुके हुए काम बनेंगे, कम मेहनत से अधिक फल मिलेगा। लेकिन पिता और परिवार के लोगों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इस माह आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे या इससे जुड़ी कोई यात्रा भी कर सकते हैं।

कर्क राशि
इस महीने शनि देव आपके छठे भाव से गोचर करेंगे, जिससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। बिजनेस हो या नौकरी, आप जरूरत से अधिक मेहनत करेंगे और इस कर्म के चलते शनिदेव शुभ दृष्टि बरसाएंगे। इस माह अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, नेत्रों और पैरों से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। गुरु ग्रह का तीसरे भाव में आना भाग्य को जगाएगा।

सिंह राशि
इस माह शनि देव आपके पंचम भाव में होंगे, जिससे आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। लेकिन अचानक आर्थिक लाभ या हानि, दोनों ही हो सकती है। इसलिए समझदारी से हर फैसला लें। सूर्य और केतु की सप्तम भाव पर दृष्टि वैवाहिक जीवन के लिए कष्ट उत्पन्न करेगा। पिता या संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानियां आएंगी।

कन्या राशि
इस माह गुरु ग्रह आपने प्रथम भाव से गोचर करेंगे, जिसके चलते सेहत अच्छी रहेगी। संतान से आपको अच्छी खबर मिलेगी, यह उसकी तरक्की से जुड़ा हो सकता है। लेकिन माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। राहु के द्वादश भाव में गोचर करने से आप घर भी बदल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन या ट्रांसफर संभव है। दाम्पत्य जीवन में भी परेशानियां बन सकती हैं।

तुला राशि

इस माह शनि देव आपके तीसरे भाव से गोचर करेंगे, जिसके चलते आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर जमकर मेहनत करेंगे जिसका परिणाम आपको इसी माह मिल जाएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलना संभव है। भाई-बहन विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। केतु का आपकी राशि पर आना तंत्र-मंत्र विधा में आपकी रुचि को बढ़ा वृश्चिक राशि इस माह शनि देव का द्वितीय भाव से गोचर करना आपके लिए शुभ नहीं होगा। आपके खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन दूसरी ओर गुरु का एकादश भाव में जाना आर्थिक सहयोग दिला सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी, वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा, भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। राहु का दशम में गोचर होना नौकरी में परिवर्तन या ट्रांसफर दिला सकता है।

धनु राशि
इस माह शनि देव आपके प्रथम भाव में होंगे, जिसके चलते आपकी भौतिक क्षमता बढ़ेगी। आप कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करेंगे, सूर्य का तीसरे भाव में आना बिजनेस कर रहे लोगों के लिए शुभ होगा। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है, कान के रोग से पीड़ित हो सकते हैं। जीवनसाथी के क्रोध में वृद्धि होगी। बुध ग्रह इस माह भाग्य चमका सकते हैं। मकर राशि शनि का द्वादश भाव में गोचर आपके खर्चे बढ़ाएगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतनी होगी, पिता से भी मनमुटाव संभव है। लेकिन भाई-बहन और मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे। इस माह आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। केतु ग्रह की भी इस माह आपके धन पर क्रूर दृष्टि रहेगी, इसलिए सावधान रहें।

कुम्भ राशि

इस माह आपकी राशि के स्वामी शनि देव आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। जिसके चलते आपको कम मेहनत से ज्यादा लाभ मिलेगा। बिजनेस हो या नौकरी, कार्यक्षेत्र पर थोड़ा अधिक मेहनत करना आपको कई लाभ दिला सकता है। पारिवारिक खुशियों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन राहु के प्रभाव से जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि
इस माह शनि देव आपके दशम भाव से गोचर करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव आपकी नौकरी पर होगा। नौकरी के चलते विदेश यात्रा कर सकते हैं या फिर प्रमोशन भी संभव है। वैवाहिक जीवन के लिए यह माह कष्टों वाला होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, साथ ही आपसी मनमुटाव भी बना रहेगा। लेकिन इस माह आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे।
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team