आपके पलंग और तकिए से बात करते हैं ग्रह, कुछ खास उपायों से ग्रह हो सकते हैं शांत

अगर आपके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं और आप उनमें परिवर्तन लाना चाहते हैं तो जरूरी नहीं कि इसके लिए आपको बहुत अधिक खर्चा करने की जरूरत है, केवल कुछ खास उपायों के जरिए बेड पर सोकर भी कर सकते हैं-


अगर आपकी कुंडली में सूर्य अशुभ है व उसका कुप्रभाव आपको परेशान कर रहा है तो पलंग के नीचे तांबे के पात्र में जल या तकिए के नीचे लाल चंदन रखें।

यदि चंद्र से परेशान हों तो पलंग के नीचे चांदी के बर्तन में जल रखें या चांदी के आभूषण धारण करें।

यदि कुंडली में मंगल अशुभ है तो पलंग के नीचे कांसे के बर्तन में जल रखें या सोने-चांदी मिश्रित आभूषण तकिए के नीचे रखें।

यदि आप बुध से परेशान हों तो तकिए के नीचे सोने के आभूषण रखें। गुरु से परेशान हों तो पलंग के नीचे पीतल के बर्तन में जल रखें या हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखें।

शुक्र से संतप्त हों तो चांदी की मछली बनाकर तकिए के नीचे रखें या पलंग के नीचे चांदी के पात्र में जल रखें। शनि से संतप्त हों तो लोहे के पात्र में पलंग के नीचे जल रखें या तकिए के नीचे लोहा या नीलम रखें।

यदि किसी व्यक्ति को बुरे या भयानक सपने दिखाई देते हैं तो पलंग के नीचे तवा रखने से हमारे आसपास के वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रिय हो जाती है।

इसी नकारात्मक ऊर्जा की वजह से बुरे सपने दिखाई देते हैं। इन बुरी शक्तियां के प्रभाव में होने से हमारा दिमाग इस प्रकार की बातों को ही सोचता है। पलंग के नीचे तवा रखने पर इन विचारों पर विराम लगता है और नींद अच्छी आती है।

दीपक जलाने से पहले, इसके रहस्य भी जानें, हैरान रह जाएंगे आप
परीक्षा में मिलने लगेगी बडी सफलताएं, देखें ग्रहों की युति


सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0