Monthly's Horoscope

Taurus

May 2026

महीना अच्छे परिणाम देने वाला है। प्रथमाद्र्ध आर्थिक लाभ की पृष्ठभूमि बनाएगा और उत्तराद्र्ध में लाभ होगा। उत्तराद्र्ध में ही व्यवसायिक शत्रु या विरोधी को मात देने में सफल हो जाएंगे। आपको किसी भी मूल्य सम्बन्धी प्रतियोगिता में नहीं उलझना है। ग्रह अपने आप ही काम करेंगे।
निजी मामलों में सुख बढ़ेगा। अविवाहित हैं तो प्रेम सम्बन्ध में रक्षा होगी। सगाई सम्बन्ध की बातें भी तेज हो जाएंगी। आप अपने सम्मान की रक्षा कर पाएंगे और अपनी बात को भी रख पाएंगे। भूमि-भवन को लेकर मन में असंतोष चलता रहेगा। यदि नौकरी करते हैं तो बार-बार मन में उच्चाटन के भाव आएंगे। यदि व्यवसाय करते हैं तो हार-जीत के चक्र में उलझे रहेंगे। ना जम पाएंगे और ना छोड़ पाएंगे। परन्तु यह हानि का समय नहीं है। कुछ ना कुछ मिलेगा।
भूमि भवन से सम्बन्धित मामलों में सावधानी बरतें। वाहन खरीद करें तो अच्छा मुहूत्र्त निकाल कर करें। यात्राएँ सावधानी से करें। राशि से आठवें मंगल गति में तेजी लाते हैं और चोट-चपेट का डर होता है। सन्तान के लिए अत्यन्त शुभ समय है। उन्हें लाभ होगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0