Monthly's Horoscope

Libra

May 2026

अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में थोड़ा वक्त लगेगा। जनसम्पर्क के दृष्टिकोण से यह महीना श्रेष्ठ जाने वाला है। किसी कारण से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी परंतु खर्चा भी बढ़ेगा। इस महीने ऋण के पुनर्भुगतान में आसानी रहेगी। नया ऋण लेने की चेष्टा कर सकते हैं, क्योंकि भूमि-भवन या मकान संंबंधित कुछ गतिविधि कर सकते हैं, हो सकता है किसी वादे पर आप काम करें। यदि आप अपनी जन्म भूमि के पास कहीं काम करते हैं तो अपने जन्म स्थान पर आने का अच्छा मौका इस महीने मिलेगा।
माता के लिये यह समय अच्छा चल रहा है। आपकी ननिहाल से किसी मंगल कार्य की सूचना मिल सकती है। भाई-बहिनों से संबंधों में थोड़ा तेजी ही रहेगी। आप कोशिश करें कि मुंह से कोई अपशब्द न निकले। कानूनी विवाद में बात आगे तक बढ़ जायेगी परंतु अंत में समझौते की परिस्थितियाँ बन जायेंगी। घर में दवाईयों का खर्चा बढ़ता नजर आ रहा है परंतु उत्तराद्र्ध में सब कुछ ठीक हो जायेगा। हॉस्पिटल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं परंतु किसी बड़ी घटना के संकेत नहीं है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0