परीक्षा सिर पर हैं तो करें राशि के अनुसार मंत्र साधना, मिलेगा सफलता पक्‍की

ज्योतिष में राशि के अनुसार अगर साधना की जाए तो सफलता मिलने से कोई भी नहीं रोक सकता। खासकर छात्रों की बात की जाए तो उन्‍हें सफलता पाने के लिए विशेष तौर पर पूजा अर्चना करनी चाहिए। आइए जानें किस राशि के जातक को किस तरह मंत्र साधना करनी चाहिए-


मेष
राशि के जातकों को मंगलवार का उपवास रखना चाहिए और लाल रंग के वस्त्रों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। खान-पान में अनार, गाजर व बेल के ज्यूस का सेवन करें। इन्हें मंगलवार को पीपल वृक्ष के नीचे या हनुमान मंदिर या अपने गृहमंदिर में 51 बार प्रात: व सांयकाल इस मंत्र का जाप करें।
ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय पंच वदनाय पूर्वमुखे सकल शास्त्र विचक्षणाय रामदूताय नम:।

वृष राशि के शिक्षार्थियों को शुक्रवार को विशेषकर सफेद रंग की वस्तुओं या गाय का दान करना चाहिए। खानपान में लोंग, इलायची, बर्फी का प्रयोग किया जा सकता है। इन्हें इस मंत्र का शुक्रवार से यथाशक्ति मां सरस्वती का जाप करना चाहिए।
सरस्वती महाभागे विद्ये कमल लोचने।विद्यारूपे विषालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते।।

मिथुन राशि के विद्यार्थियों को बुधवार का उपवास रखना चाहिए। साथ ही इस दिन गोमूत्र के जल से स्नान कर 5-7 कन्याओं को भोजन कराना चाहिए। सफेद या हरे रंग के कपङ़ों का दान करना श्रेष्ठ होता है। बुधवार को गणेशजी के श्लोक का प्रतिबिम्ब 51 बार जाप करें-
विद्याधराय विकटाय च वामनाय भक्त प्रसन्न, वरदाय नमो नमस्ते। ओम गणेशाय नम:।

कर्क राशि वालों को सोमवार का उपवास कर शिव का ध्यान करना चाहिए। सोमवार को पीले रंग के वस्त्र या आभूषण का दान करना श्रेष्ठ होता है। इस एकाक्षरी बीज मंत्र का 51 बार सोमवार से यथाशक्ति जाप आरम्भ करें:-
ओम अमृतांङाय विद्महे कलारूपाय धीमहि तन्नो: सोम: प्रचोदयात। ओम सोमाय नम:।

सिंह
राशि के जातक शनिवार को केसर चावल या लाल गुलाबी पुष्प डालकर स्नान करें गेहूं, गुड़ से बनी चीजों का दान करें। भगवान सूर्य का ध्यान करते हुए इस बीज मंत्र का रविवार से प्रतिदिन 51 बार यथाशक्ति जाप करें।
ओम आदित्य विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नो: सूर्य: प्रचोदयात।

कन्या राशि वाले बुधवार को ताम्बे या सोने का दान करें। गोमूत्र या सरसों का तेल डालकर बुधवार को स्नान करें। पीले रंग के वस्त्र पहने और पीली गाय या पीले वस्त्रों का दान बुधवार को करें। ओम बुधाय नम: के 101 बार जाप करें। तुला राशि के जातक शुक्रवार को घर में लोबाण की धूणी करनी चाहिए और काले तिलों का दान करना चाहिए। शुक्रवार को मां शारदा की इस श्लोक 101 बार जाप करना चाहिए।
या देवि सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

वृश्चिक राशि के जातकों को मंगलवार को लाल फूल या सुगंधित लाल इत्र या मौल श्री के पुष्पों से स्नान करना चाहिए। मंगलवार को लाल कपड़ों का दान अविवाहित विप्र पुरुष को करना चाहिए। इस दिन 21 बार इस श्लोक का जाप करते हुए विद्यमान श्री हनुमानजी का ध्यान करें और माथे पर लाल चंदन लगाएं।
 पंडि़तों नागविद्यानांम जनीवाक्य साधक:। लोकां धारों लोककर्ता च दानवान्तकस्तथा।।

धनु राशि वालों को गुरुवार को हजारे के फूल से स्नान करना चाहिए। गुरुवार को पीले वस्त्र, धार्मिक पुस्तक या काशी के बर्तनों का दान करना चाहिए। मां शक्ति का गुरुवार को इस श्लोक का 21 बार जाप करें।
क्लीं कारी कामरूपिण्यै बीजरूपे नमोस्तुते। चामुण्डा चंण्डघाती च यैंकारी वरदायिनी।।

मकर राशि के जातक शनिवार को लाल व पीले पुष्पों से घर में पूजन कर, शनिवार को काले वस्त्र, ताम्बे या काले पशु का दान करें। इस वैदिक मंत्र का शनिवार से प्रतिदिन 21 बार शिवालय या अपने मंदिर में जाप करें।
ओम शन्नो देवी रभिष्टऽआपो भवन्तु पीतये शयो रभि स्रवन्तु न:।

कुंभ
राशि वालों को शनिवार का व्रत रखना चाहिए या शनिवार को डाकोत काले अनाज, वस्त्र या काले पशु का दान करना चाहिए। शनिवार को विद्यार्थी को काले तिल का तेल डालकर स्नान करना चाहिए। शनिवार को ओम शं शनैश्चराय नम: 51 बार जाप करें।

मीन राशि के विद्यार्थियों को गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनने चाहिए। पीली वस्तुओं का दान 10 वर्ष तक की कन्याओं को करना चाहिए और जिस स्थान पर छात्र अध्ययन करते हैं। उस स्थान पर ही 5 या 7 कन्याओं को मूंग, मक्का के आटे का शगुन रूप में प्रयोग करते हुए भोजन कराएं। गुरुवार से ओम बृं बृहस्पतये नम: का प्रतिदिन 101 बार जाप करना चाहिए।
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0