26 से शनिदेव करेंगे धनु में प्रवेश, राशि परिवर्तन से इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय

देखा जाए तो दंड नायक के नाम से मशहूर शनिदेव 26 जनवरी 2017 को ही धनु राशि में प्रवेश कर गए थे लेकिन वक्री होने से 20 जून को फिर से शनि वृश्चिक राशि में आ गए। पूर्ण रूप से शनि का धनु राशि में प्रवेश परसों यानी 26 अक्टूबर, गुरूवार को मध्याह्न 3 बजकर 20 मिनट पर शनि का धनु राशि में प्रवेश होगा और जनवरी 2020 तक शनि धनु राशि में ही रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों पर रहेंगे संकट के बादल और कुछ रहेंगी मौज में-



पंडित हरिओम शास्त्री के अनुसार जहां तुला राशि से शनि की साढ़े साती और मेष तथा सिंह राशियों से शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी, वहीं इस बदलाव से मकर राशि में शनि की साढ़े साती का प्रथम ढैया शुरू होगा। वहीं वृश्चिक राशि में शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण लाभदायक रहेगा वहीं, धनु राशि में मध्य चरण गृह क्लेश, शारीरिक, मानसिक कष्ट और रोजगार में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मकर राशि का पहला चरण लाभदायक रह सकता है। वृषभ और कन्या राशि वालों के लिए शनि की ढैया कष्ट कारक साबित होगी।

मेष: अच्छा समय कह सकते हैं। लम्बे समय से चल रही स्वास्थ समस्याएं कम होंगी, चल रहे संघर्ष में कमी आएगी, धनलाभ और आय के श्रोत बढ़ेंगे।
वृष: समय थोडा संघर्ष का बना हुआ है। हैल्थ समस्याएं बढ़ेंगी कार्यों में संघर्ष बढ़ेगा बाधाओं के बाद कार्य होंगे।
मिथुन: हालात मध्यम हैं, मानसिक तनाव बढ़ेगा परंतु भाग्य वृद्धि होगी वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है विवाद से बचें।
कर्क: मानों आपका समय आने वाला है। आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ेगा, चल रहे मानसिक तनाव में कमी आएगी, विरोधियों पर विजय मिलेगी।
सिंह : चल रही बाधाएं और संघर्ष कम होगा, पारिवारिक विवाद रुकेंगे और धन लाभ बढ़ेगा। पुराने और रूके हुए काम भी पूरे होंगे।
कन्या: पारिवारिक विवाद और गृह क्लेश बढ़ेंगे, कार्यों में संघर्ष उत्पन होगा बाधाओं के बाद कार्य होंगे। थोडा संभलकर चलें।
तुला: जीवन में लंबे समय से चल रहा संघर्ष रुकेगा और भाग्य वृद्धि होगी, उत्साह बढ़ेगा किये गए प्रयास सफल होंगे रुके कार्य बनेंगे।
वृश्चिक: मानसिक तनाव कम होगा। चल रही अत्यधिक बाधओं में कमी आएगी पर संघर्ष के बाद ही कार्य पूरे होंगे। स्वाोस्य्ढ़े के लिहाज से समय कष्टप्रद है।
धनु : कार्यों में संघर्ष उपस्थित होगा तथा कड़े परिश्रम से ही कार्य पूरे होंगे। धैर्य रखें कुछ दिनों बाद हालात सामान्य होने लगेंगे।
मकर: संघर्ष बढ़ेगा कार्यों में बाधाएं उपस्थित होंगी। धन खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आएगा।
कुम्भ: आत्मविश्वास प्रतिष्ठा और यश में वृद्धि होगी धन लाभ तथा आय के श्रोत बढ़ेंगे किये गए कार्यों में साफलता मिलेगी।
मीन: भाग्य में चल रही अड़चने रुकेंगी, रुके कार्य पूरे होंगे आजीविका या करियर में उन्नति होगी। गोल्डन पीरियड रहेगा।

शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय -
ॐ शम शनैश्चराय नमः का जाप करें (एक माला रोज)
हनुमान चालीसा का रोज पाठ करें।
शनिवार को पीपल पर सरसों के तेल का दिया जलाएं।
गरीब व्यक्ति को कम्बल दान करें।
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0