दिनभर भद्रा, शाम को 9 मिनट रहेगा होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त

होली के अवसर पर गुरुवार को दिनभर भद्रा रहेगी। इसके बाद ही होलिका दहन किया जा सकेगा, क्योंक भद्रा काल के बाद ही होली का दहन करना श्रेष्ठ माना गया है।



ज्योतिषाचार्य पं. विवेक शास्त्री ने बताया कि होली के दिन गुरुवार को सुबह 8:58 बजे से शाम 7:40 बजे तक भद्रा रहेगी। इस कारण शाम 7:41 बजे से 7:58 बजे तक होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त है। शुक्रवार को धुलेंडी मनाई जाएगी।


शास्त्री ने बताया कि होली इस बार संयोगवश पूर्णिमा गुरुवार को है। इस तिथि-वार का संयोग कभी कभार बनता है। ऐसे संयोग के मौके पर होलिका दहन से पूर्व पूजन विधि अनुरूप करने से जातक को विशेष लाभ मिलेगा। होलिका दहन के अगले दिन रंगों का पर्व धुलेंडी धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस दिन बच्चे-बूढे़ और जवान सभी एक रंग में रंग जाते हैं। सभी भेदभाव समाप्त हो जाते हैं।

मिलेगी सरकारी नौकरी अगर करें ये खास उपाय
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0