कर्क, सिंह और मीन राशि के जातक करें ऐसी पूजा, महादेव कर देंगे निहाल

शास्त्रों के मुताबिक हर दिन भगवान शिव 24 घंटे में एक बार शिवलिंग में स्थित होते हैं इसलिए अपनी राशि के मुताबिक ज्योर्तिर्लिंग का ध्यान करते हुए शिव आराधना करने से विशेष लाभ मिलते हैं। शास्त्रों में यह भी लिखा है कि यदि राशि के अनुसार शिव की आराधना की जाए तो कुछ ही दिनों में चमत्कारिक परिणाम आने लगते हैं-


1. मेष राशि के जातक शिव की पूजा के बाद ह्रीं ओम नमः शिवाय ह्रीं इस मंत्र का 108 बार जप करें. शहद, गु़ड़, गन्ने का रस, लाल पुष्प चढ़ाएं।

2. वृष राशि के जातक मल्लिकार्जुन का ध्यान करते हुए ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें और कच्चे दूध, दही, श्वेत पुष्प चढ़ाएं।

3 मिथुन राशि के व्यक्ति महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का यथासंभव जप करें। हरे फलों का रस, मूंग, बेलपत्र आदि चढाएं।

4 कर्क राशि के लोग शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए ओम हौं जूं सः मंत्र का जितना संभव हो जप करें और शिवलिंग पर कच्चा दूध, मक्खन, मूंग, बेलपत्र आदि चढाएं।

5 सिंह राशि के लोग ओम त्र्यंबकं यजामहे सुगंधि पुष्टिवर्धनम, उर्वारूकमिव बन्ध्नान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का कम से कम 51 बार जप करें। इसके साथ ही ज्योतिर्लिंग पर शहद, गु़ड़, शुद्ध घी, लाल पुष्प आदि चढाएं।

6 कन्या राशि के जातक ओम नमो भगवते रूद्राय मंत्र का यथासंभव जप करें। हरे फलों का रस, बिल्वपत्र, मूंग, हरे व नीले पुष्प चढाएं।

7 तुला राशि के जातक शिव पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय का 108 बार जप करें और दूध, दही, घी, मक्खन, मिश्री चढ़ाएं।

8 वृश्चिक राशि के लोग ह्रीं ओम नमः शिवाय ह्रीं मंत्र का जप करें और शहद, शुद्ध घी, गु़ड़, बेलपत्र, लाल पुष्प शिवलिंग पर अर्पित करें।

9 धनु राशि वाले ओम तत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रूद्रः प्रचोदयात।। मंत्र से शिव की पूजा करें। धनु राशि वाले मंत्र जाप के अलावा शिवलिंग पर शुद्ध घी, शहद, मिश्री, बादाम, पीले पुष्प, पीले फल चढ़ाएं।

10. मकर राशि के जातक त्रयम्बकेश्वर का ध्यान करते हुए  ओम नमः शिवाय मंत्र का 5 माला जप करें. इसके अलावा भगवान शिव का सरसों का तेल, तिल का तेल, कच्चा दूध, जामुन, नीले पुष्प से अभिषेक करें।
 
11 कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं इसलिए इस राशि के व्यक्ति भी मकर राशि की तरह ओम नमः शिवाय का जप करें। जप के समय केदरनाथ का ध्यान करें। कच्चा दूध, सरसों का तेल, तिल का तेल, नीले पुष्प चढाएं।

12 मीन राशि के जातक ओम तत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रूद्र प्रचोदयात।। इस मंत्र का जितना अधिक हो सके जप करें। गन्ने का रस, शहद, बादाम, बेलपत्र, पीले पुष्प, पीले फल चढाएं
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0