जब जीवन को निराशा घेर ले, करें ये उपाय, नहीं रहेगी कोई कमी

कभी-कभी जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं होता। सब काम अटकने लगते हैं, किसी भी काम में जातक को सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे में व्यक्ति निराशा के भंवर में फंसने लगता है और इधर-उधर के जाल में फंसने लगता है। ज्योतिष में ऐसे समय को संक्रमण काल का नाम दिया है। कहते हैं कि इस कालखंड में राशिवार पूजा की जाए तो सबकुछ अच्छा होने लगता है। आपके बुरे दिन भी अच्छोंं में बदलने लगते हैं-


मेष राशि
आपके लिए हनुमानजी व भगवान शिवजी की पूजा-अर्चना करना विशेष लाभकारी रहेगा।
मंगल व शनिवार के दिन हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं व हनुमान चालीसा पढ़ें तथा आरती करें।
सूर्य को प्रात: रविवार के दिन दूध-मिश्री मिले जल का अर्क दें। हो सके तो शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
वृषभ राशि
शुक्रवार के दिन धार्मिक स्थान पर खीर बांटें।
साधु, संन्यासियों एवं गरीब बच्चों को भोजन कराएं।
छोटी कन्याओं को शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई बाटें।
सफेद वस्त्रों, इत्र, सफेद चंदन व सुगंधित पदार्थों का अधिकाधिक प्रयोग करें।
मिथुन राशि
गाय को पालक या हरे चने खिलाएं।
नियमित रूप से श्रीसूक्तम् पाठ करें।
गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
बुधवार को गरीब बच्चों में कॉपी-किताबें बांटें।
कर्क राशि
सफेद गाय को अपने हाथों से चारा दान करें।
शिवजी का नियमित पूजन करें।
शनिवार के दिन तला हुआ खाद्य पदार्थ गरीबों को दान करें।
शुक्रवार के दिन गरीब कन्याओं में खीर व सफेद मिठाई बांटें।
सिंह राशि
तामसिक वस्तुओं का सेवन कम करें।
प्रतिदिन प्रात: सूर्य जल चढ़ाएं, शिवलिंग व पीपल पर जल चढ़ाएं।
शनिवार को काले कपड़े में उड़द दान करें, सरसों के तेल का भी दान करें।
आदित्य हृदय स्तोत्र का नियमित पाठ करें।
कन्या राशि
गणेश जी मंदिर में बुधवार को लड्डू चढ़ाएं।
विष्णु सहस्त्रनाम, विष्णु चालीसा व आरती रोजाना पढ़ें।
गाय को बुधवार को हरा चारा खिलाएं।
गरीब बच्चों में पुस्तकें व शिक्षा सामग्री बांटें।
तुला राशि
शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर खिलाएं।
गरीब लोगों की यथा संभव मदद करें।
शनिवार को काली वस्तुएं, काली दाल का दान करें।
शिवजी व भैरव जी की नियमित पूजा करना फायदेमंद रहेगा।
वृश्चिक राशि
शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
 मंगलवार व शनिवार को गरीब को खाना खिलाएं।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुक्रवार को लक्ष्मीजी की आराधना लाभदायक रहेगी।
धनु राशि
गुरुवार को गरीब बच्चों में पीली मिठाई बांटे।
सूर्य को प्रातः नियमित अर्क दें।
मस्तिष्क पर केसर का तिलक लगाएं।
हल्दी, पीली दाल, चंदन व केसर का अधिक प्रयोग करें।
मकर राशि
रविवार को भैरवजी के दर्शन करें व प्रसाद चढ़ाएं।
गरीब को यथा संभव भोजन कराएं।
कार्यक्षेत्र में ईमानदारी बरतें व अधीन काम करने वालों का सम्मान करें।
बेईमानी की कमाई से दूर रहें।
कुंभ राशि
शनिवार के दिन तिल का तेल कच्ची जमीन पर गिराएं।
बुजुर्गों व गरीब बच्चों को भोजन कराएं।
रविवार को भैरवजी के दर्शन करें।
काली उड़द, काले चने व काली मिर्च का सेवन करें।
मीन राशि
विष्णु सहस्त्रनाम पढ़ना लाभदायक रहेगा।
गुरुवार को गरीब बच्चों में पीली मिठाई बांटे।
मस्तिष्क पर केसर का तिलक लगाएं।
नहाने वाले पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।

इन उपायों को केवल और केवल तीन महीनों तक लगातार करने से न केवल बुरे ग्रह अच्‍छों में बदलने लगेंगे बल्कि आपके दिन भी फिरने लगेंगे।

ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0