जिस व्यक्ति के हाथ या पैरों में 10 से अधिक उंगलियां होती हैं तो वह...

नई दिल्ली। भारतीय ज्योतिष का सामुद्रिक शास्त्र एक भाग माना गया है। इसके अंतगर्त किसी भी व्यक्ति के शरीर के अंगों, शरीर पर बने चिन्हों, चाल-ढाल या रहन-सहने के तरीके से आप उस व्यक्ति के चरित्र के बारे में कई गुप्त बातें जान सकते हैं। हमारे शरीर के हर अंग की बनावट व उसके स्वभाव के अलावा शरीर पर उपस्थित हर चिन्ह का एक विशेष महत्व है।


आज हम आपको शरीर के कुछ ऐसे ही अंगों व चिन्हों के बारे में तथा उनसे संबंधित मानवीय स्वभाव के बारे मे बता रहे हैं, जिन पर हम कभी ध्यान ही नहीं देते।

आपने देखा होगा किसी के हाथ या पैरों में छह उंगलियां होती है तो ज्यादातर लोग कहते ये बीमारी है, लेकिन हम आपको छह उंगलियों वाले लोगों की एक खासियत के बारे में बताएंगे। जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे।

ज्योतिष के अनुसार, जिस व्यक्ति के हाथ या पैरों में 10 से अधिक उंगलियां होती हैं, वह अधिक फायदा कमाने वाला और हर काम में छानबीन करने वाला होता है। ऐसे लोग अपना काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करते हैं।

वहीं जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ फ्रीबर्ग एंड इंपीरियल कॉलेज की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन लोगों के हाथ या पैरों में छह उंगलियां होती है उन लोगों को सामान्य व्यक्तियों से भी भाग्यशाली माना जाता है। इसे विज्ञान की भाषा में ‘पॉलिडेक्टिली’ कहते हैं। ऐसे लोग सामान्य लोगों से बेहतर काम करते हैं।

ऐसे लोग कोई भी काम बड़ी तेजी से करते है चाहें वो टाइपिंग करना हो या गेम खेलना हो या फिर अन्य कोई भी काम। इतना ही नहीं इन लोगों का दिमाग भी सामान्य लोगों से तेज होता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि भविष्य में बनाए जाने वाले रोबोट में भी छह उंगलियों का विस्तार होना चाहिए, जिससे वह और फुर्ती से काम कर सके। नेचर कम्यूनिकेशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, छह उंगली वाले लोगों में ज्यादातर लोगों की उंगली अंगूठे और तर्जनी के बीच होती है। इससे वे अपना काम पांच उंगलियों वाले की तुलना में ज्यादा आसानी से कर पाते हैं। ऐसे लोग अपना हर काम बड़ी फुर्ती से करते है।

हालांकि, उन्हें हाथों में दस्ताने और पैरों में जूते पहनने में परेशानी होती है। यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने बताया कि ये लोग कुदरत की देन होते है। इन लोगों को हर चीज में भाग्यशाली माना जाता है।

इसी का एक उदाहरण जानी मानी स्वप्ना बर्मन जिनके पैरों में छह उंगलियां है इसके बावजूद भी उन्होंने 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स के हेप्टाथलॉन में पहली बार भारत को गोल्ड मेडल दिलवाया था।

दूसरी और वहीं जाने माने बॉलीवुड के अभिनेता ऋतिक रोशन की भी छह उंगलियां है। ऋतिक अपने हर अंदाज से अपने फैंस का हमेशा दिल जीत लेते है। लोग उनकी फिटनेस और उनकी हर एक्शन को बेहद पंसद करते हैं।
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
 2017 और आपका भविष्य  
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0