क्‍या आप जानते हैं महादेव के नेत्रों से बनी है चांदी, जानें चांदी के चमत्‍कार

बहुत कम लोगों को पता होगा कि चांद का निर्माण रूद्राश की ही तरह भगवान शंकर के नेत्रों से हुआ है। हिंदू धर्म में इसीलिए चांदी को बेहद शुद्ध और प्रभावशाली धातु माना गया है। चांदी का उपयोग गहने, सिक्के, मूर्तियां और बर्तन आदि बनाने के काम में होता है। इसके अलावा भी चांदी के कई ऐसे उपयोग हैं, जिन्हें करने से जीवन में पैसों की कहीं कमी नहीं रहती और जीवन सुखमय बीतता है।


चांदी और राशि कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए चांदी का इस्तेमाल बेहतर परिणाम देता है लेकिन मेष, सिंह और धनु के लिए चांदी बहुत अच्छी नहीं होती। बाकी के लिए मध्यम है।

चांदी के बर्तन चांदी के बर्तन जिस घर में होते हैं वहां सुख, वैभव और संपन्नता आती है। अत: घर में पीतल, तांबा और चांदी के ही बर्तन होना चाहिए। लोहे, प्लास्टिक या स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

चांदी की शक्ति ज्योतिाा में चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र से है। चांदी शरीर के जल तत्व और कफ को नियंत्रित करती है। चांदी के प्रयोग से मन मजबूत और दिमाग तेज होता है। साथ ही चांदी के प्रयोग से चंद्रमा की समस्याओं को शांत किया जा सकता है। एकादशी और प्रदोश का व्रत रखने से चंद्र मजबूत होता है।

चांदी का ग्लास चांदी के ग्लास में पानी पीने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है तो वहीं चांदी के चम्मच से शहद खाने से शरीर विषमुक्त होता है। जिन लोगों को भावनात्मक परेशानियां ज्यादा हैं, वो चांदी का प्रयोग सावधानी से करें।

चांदी केसर टीका चांदी के बर्तन में केसर घोलकर माथे पर टीका लगाएं। सुख-शांति, समृद्धि और प्रसिद्धि प्राप्त होगी। यह प्रयोग गुरुवार को करें।

चांदी की डिब्बी में जड़ अर्क (अकोड़ा), छाक (छिला), खैर, अपामार्ग, पीपल की जड़, गूलर की जड़ खेजड़े की जड़, दुर्वा एवं कुशा की जड़ को एक चांदी की डिब्बी में रखकर नित्य पूजा करें। जीवन में कभी असफलता नहीं आयेगी, नवग्रह शांत रहेंगे सुख सम्प की बढ़ोरी होगी। धन लक्ष्मी प्राप्ति के टोटकों में यह टोटका अनुभूत सिद्ध प्रयोग है।

एक अन्य चमत्कारी टोटके के अनुसार यदि संभव हो तो हमेशा चांदी के बर्तन में पानी पीएं। चांदी बर्तन ना हो तो गिलास में पानी भरें और उसमें चांदी की अंगुठी डालकर पानी पीएं। यह प्राचीन, सरल और बहुत चमत्कारी तांत्रिक उपाय है। इससे धन संबंधी मामलों में राहत मिलती है।

धन की परेशानी दूर करने हेतु पैसों की तंगी से परेशान हैं। मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिल रहा है तो किसी भी सोमवार की रात जब चंद्रोदय हो जाए तो उसके बाद अपने पलंग के चारों कोनों में चांदी की कील ठोक दें। चांदी की कील छोटी-छोटी भी लगाई जा सकती है। इस तांत्रिक उपाय से पैसों की समस्याएं दूर होने लगती हैं।

टिकेगा धन इस उपाय से यदि आपके पास धन टिकता नहीं है तो महीने के पहले शुक्रवार को चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेसर व सिंदूर को साथ रखकर भगवती लक्ष्मीजी के चरणों से स्पर्श करवाकर धन रखने के स्थान पर रख दें। निश्चित ही लाभ होगा।
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0