अंगूठे पर ये निशान खोलते है गुप्त राज, जानें...

हमारे शरीर पर मौजूद विभिन्न शरीरिक अंगों में से हमारे हाथ-पांव काफी महत्वपूर्ण माने गए हैं। वैसे तो हर एक शारीरिक अंग का अपना महत्व एवं जरूरत है, लेकिन अगर हाथ-पांव की बात करें तो इनकी भूमिका हमारी लाइफ में छोटी नहीं है। आज हम आपको हाथों के अंगूठे के बारे में बताने जा रहे है जिससे व्यक्ति के व्यवहार का पता चलता है।


समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि अंगूठा आपके व्यक्तित्व के बारे में बताता है। हाथों की बनावट, हथेली और उंगलियों की बनावट को देखकर व्यक्ति के बारे में ऐसी बातें बताई जा सकती हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। समुद्रशास्त्र के अनुसार इन्हें देखकर धन दौलत से लेकर व्यक्ति के बारे में कई गुप्त राज जाने जा सकते हैं।

जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है अर्थात आसानी से पीछे की ओर मुड़ जाता है, समुद्रशास्त्र के अनुसार उनमें हठ की कमी रहती है। ये लोग मौके को पहचानने में सक्षम होते हैं तथा परस्थितियों के अनुसार खुद को असानी से ढाल सकते हैं। परन्तु इन लोगों में एक कमी होती है कि ये लोग दूसरों पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। इस तरह के अंगूठे वाले व्यक्ति पैसा तो अच्छा कमा लेते हैं। परन्तु खर्च अधिक करने के कारण बचत कर पाना इनके मुश्किल होता है। जिन लोगों के अंगूठे का ऊपरी भाग अंगूठे के नीचे वाले भाग से अधिक मोटा होता है वह बहुत चालाक और स्वार्थी होते हैं। इन व्यक्तियों से थोड़ा सावधान रहना चाहिए क्योंकि ऐसे व्यक्ति हर चीज में अपना फायदा देखते हैं।

जिन व्यक्तियों के अंगूठे पर यव का चिन्ह होता है, समुद्रशास्त्र के अनुसार वे धनवान और सुखी जीवन जीने वाले होते हैं।

छोटे और मोटे अंगूठे वाले व्यक्ति बड़े ही गुस्सैल और तुनक मिजाज के होते हैं। विषयों को गंभीरता से सोचने की बजाय भावुकता में बह जाते हैं। इसलएि इन्हें कई बार कष्ट भी भोगना पड़ता है। लंबे अंगूठे वाले व्यक्ति बहुत ही बुद्धमिान और तर्कशील होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने ज्ञान और वविेक से मान-सम्मान और धन अर्जित करते हैं।
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0