इस राशि के लोग कम उम्र में ही  चुन 
लेते हैं जीवन साथी, इस कारण...
            Astrology Articles   I   Posted on 08-05-2019  ,14:10:02   I  by: vijay
            
            
            हिन्दू
 धर्म के अनुसार जीवन के सोलह संस्कारों में से एक विवाह भी है जिसे 
अनिवार्य संस्कार के रूप में माना जाता है। शादी वाकई एक बड़ा फैसला होता 
है। हर किसी के लिए विवाह का एक खास महत्व होता है, वहीं हमारे समाज में 
इसे सबसे बड़ी संस्था माना गया है। यूं ही किसी के साथ बंधन में बंध जाना 
और फिर सारी जिंदगी उसी के साथ बिताना, यह कोई छोटी बात नहीं। विवाह के बाद
 हर किसी के जीवन में आई सारे बदलाव आ जाते हैं।             
             
              
              
              
            
कई बार ऐसा भी होता है की लोग कभी कभी जल्दीबाजी में भी विवाह कर लेते है जिसके बाद ज्यादातर उनका जीवन काफी ज्यादा बदतर हो जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर अपनी राशि के हिसाब से सही उम्र में शादी 
की जाए तो वैवाहिक जीवन में सफलता की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। आज आपको
 राशि अनुसार शादी की सही उम्र के बारे में बतान जा रहे है आईए जानते है कि
 आपकी शादी की सही उम्र।
मेष राशि...मेष राशि के लोगों 
में धैर्य की कमी होती है, इस कारण वे हर काम जल्दी से जल्दी पूरा करने की 
कोशिश करते हैं। ये लोग शादी के लिए भी थोड़ी जल्दी करते हैं, लेकिन इनके 
लिए 26 की उम्र के बाद शादी करना ज्यादा शुभ रहता है।
वृषभ राशि...वृषभ राशि के लोग अपने सही जीवन साथी की तलाश में इंतजार करते हैं। इन लोगों के लिए विवाह की सबसे अच्छी उम्र 30 साल रहती है।
मिथुन राशि...जिन
 लोगों की राशि मिथुन है, उनके लिए विवाह की सबसे अच्छी उम्र है 30। 30 
वर्ष के बाद ये लोग शादी करते हैं तो इनका भाग्योदय हो सकता है।
कर्क राशि...कर्क राशि के लोग कम उम्र में ही जीवन साथी चुन 
लेते हैं। इस कारण जल्दबाजी में गलत निर्णय कर लेते हैं। इन लोगों को शादी 
के लिए 30 वर्ष तक इंतजार करना चाहिए। इसके बाद शादी करना ज्यादा शुभ हो 
सकता है।
सिंह राशि...सिंह राशि के लोग व्यवहार कुशल 
होते हैं, इस कारण इनके संबंध लंबे समय तक बने रहते हैं। अगर इनकी शादी देर
 से भी होती है तो ये सुखी रहते हैं। इनके लिए विवाह की सही उम्र 35 वर्ष 
के बाद रहती है।
कन्या राशि...कन्या राशि के लोग छोटी 
उम्र में ही प्रेम प्रसंग में पड़ जाते हैं। ये लोग जीवन साथी के प्रति 
वफादार रहते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 25-26 वर्ष रहती है।
तुला राशि...इस
 राशि के लोग धैर्यवान होते हैं, लेकिन कभी-कभी मानसिक रूप से अशांत हो 
जाते हैं। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच रहती है।
वृश्चिक राशि...वृश्चिक राशि वाले अपने जीवन साथी पर अधिकार 
जताने की कोशिश करते हैं। ये लोग हर काम जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहते 
हैं। अगर से शादी भी जल्दी कर लेते हैं तो इन्हें परेशानियों का सामना करना
 पड़ सकता है। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 30 वर्ष के बाद रहती है।
धनु राशि...धनु
 राशि के लोग किसी भी बात को आसानी से समझते नहीं हैं। हर चीज की 
जांच-पड़ताल करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचते हैं। इन लोगों के लिए 
शादी की सही 34 साल के बाद रहती है।
मकर राशि...मकर राशि
 के लोग किसी भी उम्र में शादी कर सकते हैं। ये लोग अपने जीवन के प्रति 
गंभीर रहते हैं। इस कारण हर हालात से निपटना जानते हैं।
कुंभ राशि...कुंभ
 राशि के लोग जीवन के प्रति सकारात्मक रहते हैं। परिस्थितियों के अनुसार 
खुद को ढाल लेते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 32 वर्ष के बाद रहती है।
मीन राशि...मीन
 राशि के लोग बहुत सी योजनाएं बनाते हैं और उन योजनाओं पर आसानी से अमल भी 
कर लेते हैं। अगर ये लोग 26 वर्ष की उम्र के शादी करते हैं तो इनका 
भाग्योदय हो सकता है।
  2017 और आपका भविष्य   सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्दी शादी