प्रोपर्टी में निवेश से पहले जानें दिशाओं का महत्व

ग्रह तथा राशियां भी दिशाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। मेष, सिंह तथा धनु राशि की दिशा पूर्व है। कर्क, वृश्चिक तथा मीन राशियां पश्चिम दिशा की स्वामी हैं। वहीं मिथुन, तुला, कुंभ उत्तर तथा वृष, कन्या एवं मकर राशियां दक्षिण दिशा की प्रतिनिधी हैं। इसी प्रकार ग्रहों में सूर्य पूर्व दिशा, चन्द्र वायव्य, मंगल दक्षिण, बुध उत्तर, गुरु ईशान, शुक्र आग्नेय, शनि पश्चिम तथा राहु-केतु नैऋत्य दिशा के स्वामी हैं। इन ग्रह व राशियों की दिशाओं के आधार पर किस राशि वाले व्यक्ति को कौनसी दिशा में भूमि-व्यवसाय में निवेश करने से लाभ होगा वह इस प्रकार है।


मेष तथा वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों का स्वामी मंगल है। अतः इन राशि वालों के लिए दक्षिण दिशा शुभ है। दक्षिण का विकल्प ईशान है। क्योंकि ईशान का स्वामी गुरु, मंगल का मित्र है। लेकिन इन राशि वालों को जहां तक संभव हो उत्तर दिशा में निवेश से बचना चाहिए।

मिथुन तथा कन्या राशि
इन राशियों का स्वामी बुध होने से इनके लिए श्रेष्ठ दिशा उत्तर है। जन्म स्थान से उत्तर में किया गया प्रोपर्टी में निवेश दूरगामी शुभफल देने वाला होता है। परन्तु इन्हें ईशान कोण से बचना चाहिए। इन्हें जन्म स्थान से ईशान में व्यापार को जहां तक सम्भव हो, टालना चाहिए। बहुत आवश्य क होने पर ही ये स्थान ग्राह्म हैं, अन्यथा त्याज्य हैं।

कर्क राशि
कर्क का स्वामी चन्द्रमा होने से इनके लिए पूर्व दिशा और वायव्य दोनों ही श्रेष्ठ हैं। इन्हें दक्षिण दिशा से भी लाभ होता देखा गया है।

सिंह राशि
सिहं राशि का स्वामी सूर्य होने से इनके लिए दक्षिण दिशा अनुकूल है। इन्हें पश्चिम दिशा से बचना चाहिए। इनके लिए दक्षिण का विकल्प पूर्व है।

वृष तथा तुला राशि
इन राशियों में जन्मे व्यक्तियों का राशि स्वामी शुक्र होने से इनके लिए आग्नेय दिश शुभ रहती है। हसके अलावा दक्षिण दिशा भी अनुकूल है। इन्हें ईशान कोण से बचना चाहिए।

मकर तथा कुंभ राशि
इन दोनों राशियों का स्वामी शनि है। इन्हें पश्चिम दिशा से लाभ मिलता है। नैऋत्य कोण में निवेश करना भी इनके लिए वृद्धिदायक रहता है। यदि ये अपना व्यापार पूर्व में करते हैं, तो उसमें बाधा की आशंका बनी रहती है।

धनु तथा मीन राशि
इनका स्वामी गुरु होने से ईशान दिशा इनके लिए शुभ हैं। इन राशि के व्यक्तियों को जन्म स्थान से दूर व्यापार आदि करना हो, तो पूर्व और उत्तर दिशा में ही करना चाहिए।
बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0