जानिए अपना लग्न राशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर

आपकी लग्न राशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और आपको क्या-क्या देने वाला है। आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ सकती है।


मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातक/जातिकाओं को धन का लाभ मिल सकता है। इस हफ्ते आय से जुड़े मसल में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा के योग रहेंगे और धन का व्यय भी होगा। इस हफ्ते आपका पारिवारिक व वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। छात्र वर्ग को कई बड़ी सफलताएं मिलने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी, मगर हफ्ते के बीच में कुछ तकलीफ रह सकती है।

वृषभ लग्नराशि :
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक/जातिकाओं को नौकरी संबंधी कार्य में अच्छी सफलता मिल सकती है। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न बने रहेंगे। इस हफ्ते सुख-सुविधाओं में किसी प्रकार की वृद्धि हो सकती है। आय के नए मार्ग आपको मिल सकते हैं। इस हफ्ते मित्र व अन्य लोगों से अधिक मिलना-जुलना बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। हफ्ते का अंत कुछ धन व्यय करा सकता है।

मिथुन लग्नराशि :
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक/जातिकाओं को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न होंगे। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अधिकारी व सहकर्मियों का सहयोग आपको लाभ दिला सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य बना रहेगा। धन से जुड़े मामले में यह हफ्ता आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। मित्र व बड़े भाई से लाभ मिल सकता है।

कर्क लग्नराशि : यह सप्ताह कर्क राशि के जातक/जातिकाओं के शुरुआती दिन में कुछ शारीरिक व मानसिक तकलीफ बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें और व्यर्थ की चर्चाओं से अपने आप को दूर रखें। इस हफ्ते आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। नए कार्य को लेकर चल रही बात में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बनाए रखें।

सिंह लग्नराशि :
इस सप्ताह सिंह राशि के जातक/जातिकाओं की धन को लेकर चिंताए कम हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। लिवर व आंखों से संबंधित कई दिक्कतें हो सकती हैं, विशेष ख्याल रखें। हफ्ते का मध्य व्यर्थ की भागदौड़, खर्चे तथा चिंताएं दे सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित नए प्रॉजेक्ट आपको प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातक/जातिकाओं पर काम का बोझ अधिक बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्राएं हो सकती हैं। धन को लेकर स्तिथियां नाजुक बनी रह सकती है। व्यापारिक वर्ग के लगों को कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पेट संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी से आपको कई तरह का लाभ मिल सकता है।

तुला लग्नराशि :
इस सप्ताह तुला राशि के जातक/जातिकाओं को अचानक धन लाभ होने के योग रहेंगे। मित्र का सहयोग इस हफ्ते आपको कई लाभ दिला सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। नए कार्य प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। संतान से सुख और लाभ मिलेगा। पारिवारिक व सामाजिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि :
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक/जातिकाओं को शुरुआती दिन में कुछ असमंजस बने रह सकते हैं। सुख में वृद्धि संभव है। धन के लिहाज से यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। किए गए निवेश से इस हफ्ते अच्छा लाभ मिल सकता है। छात्रों को इस हफ्ते अच्छे समाचार मिल सकते हैं। लोन व प्रॉपर्टी से संबंधित मसले में लाभ मिल सकता है। क्रोध और आलस्य से बचें।

धनु लग्नराशि :
इस सप्ताह धनु राशि के जातक/ जातिकाएं अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। हफ्ते के मध्य भाग में कुछ परेशानी रह सकती है तथा आलस्य बने रहने से कार्य में विलंबता बनी रह सकती है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। सुख में वृद्धि संभव है। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां सामान्य रहेंगी और धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति संभव है।

मकर लग्नराशि :
इस सप्ताह मकर राशि के जातक/जातिकाओं के लिए नौकरी व व्यापार में समय अच्छा बना रहेगा। यात्राओं के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्तिथियां अच्छी बनी रहेंगी। हफ्ते के अंत में अचानक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कार्य में सफलता मिल सकती है। नकारात्मक विचार से दूर रहें, अन्यथा व्यर्थ का तनाव उत्पन्न हो सकता है।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातक/जातिकाओं को अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र को लेकर जो भी प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिल सकती है। धन-संपत्ति में इजाफा हो सकता है। भाग्य के चलते आपको अपने कार्य में सफलता मिलती रहेगी। नौकरी कर रहे जातक को इस हफ्ते अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातक/जातिकाओं के लिए शुरुआती दिन में कार्य को लेकर भाग-दौड़ बनी रह सकती है। हफ्ते का मध्य भाग आपको कुछ अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मसले में सफलता मिल सकती है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप इस हफ्ते किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। उनके द्वारा प्रस्तुत साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर, दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0