यदि पैर की तर्जनी उंगली अंगूठे से लंबी हो तो ऐसे लोग...

हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बड़ा महत्व होता है और यह बात हम सभी जानते है कि हस्तरेखा के जरिए भी अपना भाग्य, भविष्य को लेकर निर्णय करते है। परन्तु क्या आप जानते है कि जातक के भविष्य को जानने के लिए सिर्फ उसकी कुंडली या हाथ ही जरूरी नहीं बल्कि उसके शरीर के कई अंग उसके भाग्य के बारे में बताते है। आइए आज हम आपको पैरों की बनावट से बताने जा रहे है कि भाग्य आपका साथ देगा या नहीं।

यदि आपके पैर का अंगूठा जरूरत से ज्यादा बड़ा लगता हो या अत्यधिक मोटा हो तो यह आपके लिए अच्छे संकेत नहीं देता है। ऐसे लोगों का भाग्य बहुत फलदायी नहीं होता। ऐसे लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी फल नहीं मिलता है।
जिन व्यक्तियों की घुटने पर जिनकी हड्डियां साफ दिखाई आती हैं ऐसे लोग भाग्य के धनी नहीं होते। ऐसे लोगों को जीवन में बहुत मेहनत के बाद भी सफलता मिल पाती है। ऐसे लोगों को कुछ भी बहुत संघर्ष के बाद ही मिलता है।
ज्योतिष के अनुसार, जिन व्यक्तियों की जांघे और लंबी टांगे होती है, वो बेहतर भविष्य की ओर इशारा करती है। जिनकी टांगे बहुत भरी हुई हों और साथ ही उसमें लंबाई भी हो तो ऐसे लोगों के जीवन में भाग्य बहुत मजबूती से खड़ा होता है। धन और सुख ऐसे लोगों के जीवन में खूब होता है।
यदि किसी के पैर की तर्जनी उंगली अंगूठे से लंबी हो तो ऐसे लोग बहुत भाग्शाली माने जाते हैं। ये सौभाग्य सूचक मानी गई है।
ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का पेट गोलाई में उभार लिए होता है और पेट हमेशा भरा भरा सा नजर आए तो ऐसे लोगों के जीवन में धन की कमी नहीं होती। ऐसे लोगों के जीवन में खुशहाली हमेशा बनी रहती है।
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स
ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब
3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0