टीवी के पास ऐसी चीजें रखने से वास्तु दोष लगता है जानें क्यों

वास्तु का ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व है। यहां पर जब भी कोई करते है तो उसमें पूजा-पाठ और ज्योतिष की सलाह जरूर ली जाती है। जैसे की जब भी हम मकान बनाते है तो वास्तु से जुड़ी हर चीज का गहराई से ध्यान रखा जाता हैं। ज्योतिष के अनुसार, घर में रखे कुछ ख़ास सामान की पोजीशन भी यदि हम वास्तु के हिसाब से कर दे तो आपको बहुत सारा फायदा हो सकता हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि जिस घर में वास्तु के नियमो का पालन नहीं होता हैं वहां नकारात्मक उर्जा अधिक रहती हैं।


ये नकारात्मक उर्जा घर की सुख शान्ति में बाधा लाती हैं। वहीँ इसके विपरीत जिस घर का वास्तु सही होता हैं वहां सकारात्मक उर्जा अधिक होती हैं। इस सकारात्मक उर्जा की बदौलत घर की सुख शान्ति भी बनी रहती हैं।


घर में टीवी के सामने रखें ये चीजें...
आजकल हर घर में टीवी जरूर मिल जाता है। टीवी एक ऐसी है जिसके सामने हर कोई अधिक से अधिक समय बिताता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि टीवी के पास ऐसी चीजें रखने से वास्तु दोष लगता है।
जी हां, ज्योतिष में बताया गया है क टीवी के पास कुछ ख़ास चीजें वास्तु के अनुरूप होती हैं और सकारात्मक उर्जा से भरपूर होती हैं। इस तरह जब भी घर का कोई सदस्य टीवी देखने के बहाने इन चीजों को भी बार बार देखेगा तो उसके अंदर पॉजिटिव एनर्जी आने लगेगी।

इस पॉजिटिव एनर्जी की वजह से घर में लड़ाई झगड़े कम होंगे और उस व्यक्ति का काम में फोकस भी बढेगा। टीवी से संबंधित वास्तु टिप्स बताने जा रहे है। टीवी के पास कौन सी चीजें रखना चाहिए, आइए जानते है।

हाथी का जोड़ा...ज्योतितष के अनुसार, हाथी को भी वास्तु में बहुत शुभ माना गया हैं। हिंदू धर्म की बात करे तो इसमें हाथी को भगवान गणेश का स्वरुप माना जाता हैं। ऐसे में जबी इन्हें आप टीवी के आस पास रखते हैं तो पूरा कमरा पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता हैं। ये आपके परिवार की सुख, शान्ति और सम्रद्धि के लिए फायदेमंद होता हैं।

हंसों का जोड़ा...
ज्योतिष के अनुसार, टीवी के आस पास हंसो का जोड़ा रखना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता हैं। ये हंसो का जोड़ा प्रेम और हसंती का प्रतिक होते हैं। इन्हें देखने से दिमाग को एक शान्ति की अनुभूति होती हैं। कई बार तो इसे देखने मात्र से बहुत से लोगो का गुस्सा भी शांत हो जाता हैं।

ऐसे में इन्हें हम एक पॉजिटिव चीज कह सकते हैं। वैसे तो आप कोई भी रंग का हंसो का जोड़ा रख सकते हैं लेकिन यदि सफ़ेद रंग में इसे रखा जाए तो अधिक फायदा होता हैं।
3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0