शनिदेव की क्रूर दृष्टि से बचने के लिए करें ये उपाय

साल 2020 में भगवान शनि अपनी राशि में बदलाव करने जा रहे हैं। ज्योतिषों के अनुसार, कुछ राशि वाले लोगों पर से साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जायेगा। वहीं कुछ राशि वालों पर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती शुरु हो जायेगी।


बता दें कि 24 जनवरी शनि देव अपनी राशि बदलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। भगवान शनिदेव के मकर राशि में जाते ही मेघ, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती चलेगी और मिथुन व तुला राशि वालों पर ढैय्या का प्रभाव देखने को मिलेगा।

शनि देव को सभी ग्रहों में धीमी गति से चलने वाला माना जाता है। इसी कारण शनि की दशा, राशि परिवर्तन से पहले ही शनि के अशुभ प्रभाव को दूर करने का प्रयास शुरू कर देना चाहिए। शनिदेव के राशि परिवर्तन से पहले ही कुछ टोटके शुरु कर देना चाहिए। जिससे की आने वाले अशुभ प्रभाव कम हो जायें।

शनि को शांत करने के लिए करें ये उपाय
कहा जाता है कि शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनिदेव खुश होते है और वह पूजा करने वाले जातक को कभी नहीं सताते है। क्योंकि एक कथा के मुताबिक शनि देव ने पिप्लाद ऋषि को वरदान दिया था कि जो भी जातक पीपल को पूजेगा उसे कभी नहीं सताएंगे। इसीलिए शनिवार को पीपड़ के पेड़ की पूजा की जाती है।
इसके साथ ही शनिवार को पीपल के पेड़ की जड़ में कच्चा दूध चढ़ाएं। यह उपाय लगातार 21 दिनों तक करें शनि से मिलने वाले कष्टों से राहत मिलेगी।


खाने- पीने की चीजों का रखें खास ध्यान
यह बात हम सभी जानते है कि शनिदेव को तामसिक भोजन पसंद नहीं है। इसलिए इस दौरान आप कुछ चीजों से दूर रहें तो बेहतर होगा, जैसे मदिरा, मांस, गुटखा इन सब चीजों से दूर रहें।

गरीब मजदूरों को वक्त पर दे सैलेरी
अगर आप बिजनेस मैन हो या बिल्डर्स तो इस बात का जरूर ध्यान रखें, कि आपके पास नौकरी कर रहे मजूदरों या वर्करों को वक्त पर सैलेरी दें। क्योंकि मजूदरों या वर्करों के पास पैसा का अभाव होता है, यदि वक्त पर इनकों सैलेरी नहीं मिलती है तो इनकों दूसरों के सामने हाथ फैलाने पड़ते है। गरीबों के साथ ऐसा करने वाले लोगों को शनिदेव बर्बाद कर देते है।

शनिवार को इन चीजाें का करें दान
यदि आप पर भी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगने वाली है तो शनिवार को शनिदेव को गुड़ और चने के साथ पूजा करें और प्रसाद को स्वयं ना खाये, बाकी दूसरों में बांट दें। इसके अलावा शनि के गोचरकाल में काला जूता, काला कंबल, काले तिल, उड़द की दाल और खिचड़ी बांटें। इस चीजों का दान करने से शनि का प्रभाव कम होता है।
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0