अंक ज्योतिष में 3, 4 और 8 अंक माने गए हैं बेहद खतरनाक

ज्योतिष में अंकों का खासा महत्व है। अंक ज्योतिषियों के अनुसार कुछ अंक जहां बेहद शुभ माने गए हैं तो कुछ को अशुभ भी कहा गया है। आइए जानें कुछ खास अशुभ अंकों के बारे में-

अंक 3
अंक ज्योतिष के अनुसार 3 अंक गुरु का अंक होता है। इस अंक का प्रभाव जातक को मेधावी और बुद्धिमान बनाता हैं। लेकिन यह अंक सर्वदा शुभ फल नही देता, इस अंक के रहते अनेक दुर्घटनाये और हादसे इतिहास में होते रहे हैं। 12 जनवरी 2010 में हैती में आया भूकम्प जिसमे 1 लाख से 3 लाख के मध्य लोगों की मृत्यु हुई थी, 30 अक्टूबर 2008 में असम ट्रैन हादसा, 12 मार्च 1993 में मुम्बई में आतंकवादी हमला जिसमे 300 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी। ऐसी ही अनेक दर्दनाक घटनाओं का रहस्य हमें अंक 3 में देखने को मिलता है।

अंक 4
राहु का यह अंक सभी अंकों में सबसे अधिक रहस्यमय है। 13 नम्बर को अनलक्की कहे जाने का सबसे बडा कारण 13 का जोड 4 ही है। 4 अंक सर्वाधिक पीडा पहुंचाने वाला अंक है। इस अंक में पैदा होने वाला जातक अनेक क्षमताओं से युक्त होकर रहस्यमयी होता है। उसकी गहराईयों को नापना असान नही है। इस अंक का विश्व की अनेक घटनाओं से नाता रहा है। यह अंक आतंकवादी हमले की ओर अधिक इशारा करता हैं। 13 जुलाई 2011 मुम्बई ब्लास्ट, 13 फरवरी 2010 पुणे ब्लास्ट, 13 मई 2008 जयपुर ब्लास्ट, इसके अलावा 22 मार्च 893 में आया भूकम्प जैसी अनेकों दर्दनाक घटनाओं की तरफ ये अंक इशारा करता है।

अंक 8
यदि इतिहास की तरफ देखा जाये सबसे अधिक मृत्यु इसी अंक के इशारे पर हुई हैं। इस अंक में बडे आतंकवादी हमले, युद्ध, भूकम्प, बाढ आदि देखे गये हैं। 26 नवम्बर 2008, मुम्बई आतंकवादी हमला, 26 अक्टूबर अमेरिका हमला, 8 अक्टूबर 2005 पाकिस्तान में भूकम्प जिसमे 86000 लोगों की मृत्यु हुई, इसी तरह 26 दिसम्बर 2004 में सुमात्रा, इंडोनेशिया में आया भूकम्प इस दर्दनाक अंक की दर्दनाक कहानी को बयां करते हैं। जिसमे 2 से 3 लाख के मध्य मौतें हुई थी। 17 जून 2013 को बाढ के द्वारा आई दर्दनाक तबाही जिसने न सिर्फ उत्तराखण्ड को बल्कि पूरे भारत को झंकझोर कर रख दिया था।

ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team