आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: आज का दिन शुभ परिणाम लाने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, एक-दो समस्याओं का हल निकल आएगा। आप जिस गति से काम कर रहे हैं, उसे बनाए रखना जरूरी है। दोपहर के बजाए शाम को ज्यादा व्यस्त रहेंगे। एक दो-अधूरे कामकाज सम्पन्न कर लेंगे। किसी विवाद के विषय को लेकर वार्ता रोक देनी चाहिए, इससे लाभ नहीं मिलेगा। साझेदारी के मामलों में बुद्धिमानी से काम लें तो विवाद नहीं होगा। संतान के लिए विशेष करने की आवश्यकता पड़ेगी। यदि आप नौकरी में हैं तो अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यक्तिगत रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।


वृषभ:
कामकाज को लेकर विशेष चिंता रहेगी। आज काम अधिक करेंगे, उसका परिणाम बहुत अच्छा आएगा। सार्वजनिक रूप से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी यात्रा के अच्छे परिणाम आ सकते हैं। कोई रुका हुआ धन आ सकता है। लेन-देन के मामले में सतर्कता बरतें नहीं तो हानि हो सकती है। किसी खास व्यक्ति नाराजगी रहेगी, आप उधर से मुंह फेर लेंगे। आज दिन तो शुभ है परन्तु किसी की आलोचना भी झेलनी पड़ सकती है। व्यावसायिक यात्रा अत्यंत लाभप्रद रहेगी परन्तु दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करें। भाई-बहिन के लिए शुभ दिन है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी बरतें।

मिथुुन:
समय सुधार पर है। आय और व्यय दोनों ही ठीक-ठीक रहेंगे। कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं, उसका तुरंत लाभ मिलेगा। कोई नया काम प्रारम्भ कर सकते हैं, नया काम करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। संतान को लेकर उत्साहित रहेंगे। उन्हें लाभ होगा या उनके कामकाज में सुधार होगा। विवाद के मामलों से दूर रहें, पर-प्रपंच में नहीं पड़ें। घर-परिवार की तरफ से अनावश्यक चिंताएं ज्यादा रहेंगी। भूमि-भवन या वाहन संबंधी लाभ हो सकता है। घर-गृहस्थी की वस्तुओं की खरीद करेंगे। पारिवारिक मामलों में समझौतावादी रुख करने की कोशिश करें। यदि अविवाहित हैं तो रिश्ते की बात चल सकती है, थोड़ा सावधानी बरतें।

कर्क: घरेलू मामलों में थोड़ा सी परेशानियां रहेेंगी, कोई समाधान नहीं नजर आएगा। दूर की यात्रा करने का दबाव रहेगा परन्तु आज यात्रा नहीं करें। शाम के बाद यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करें। नए व्यक्तियों से मिलना-जुलना लाभ दे सकता है। व्यावसाय के मामले में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में ज्यादा खींच-तान नहीं करें जो मिलता है उसे लेकर संतोष करें। संतान की प्रगति को लेकर आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। वे पूरी कोशिश करेंगे तब भी पूरे परिणाम नहीं आएंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें, चोट लगने का डर है।

सिंह:
आज सुबह से मन बहुत अशांत रहेगा। गृह कलह से परेशानी हो सकती है। साझेदारी के मामले में भी थोड़ा सा असंतोष रहेगा, कोई न कोई विवाद का कारण मौजूद रहेगा। कोई काम बीच में ही छोड़ सकते हैं। परन्तु मन में उत्साह बना रहेगा। आप आशावादी बने रहेंगे। कार्य पद्धति में आवश्यक संशोधन कर लेंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ सकती है। नया साहित्य पढऩे को मिल सकता है। कोई नया व्यावसायिक निर्णय बार-बार लेने की सोचेंगे परन्तु फिर टाल देंगे। वाहन सुविधा नहीं रहेगी। व्यावसायिक यात्रा शाम तक तो कर सकते हैं, बाद में निष्फल हो जाएगी। दक्षिण दिशा की यात्रा बिलकुल नहीं करें।

कन्या:
आज का दिन उत्साह से भरा हुआ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम के हो जाने की प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे। दैनिक आय बढ़ेगी। साझेदारी के मामलों में लाभ होगा। कार्य विस्तार की योजना लाभदायक रहेगी, जिस ढंग से चाहेंगे काम बन जाएगा। आर्थिक लाभ के नए रास्ते तलाशेंगे। कुटुम्ब के विवादों का हल नहीं निकलेगा। किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंध में गति आएगी। यदि विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन में सुधार आएगा। जीवनसाथी के लिए लाभदायक समय है। वे किसी नई योजना पर काम शुरू करेंगे।

तुला: व्यावसायिक यात्रा लाभ देगी परन्तु दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करें। किसी समझौता वार्ता में आप सफल रहेंगे। आज आपको अच्छा समाधान मिल जााएगा। संतान को लेकर जो प्रयास चल रहे हैं, उसमें सफलता की सम्भावना है, अच्छा परिणाम आ सकता है। साझेदारी के मामालें में थोड़ा बुद्धिमानी से काम लें। समूह के साथ चलने में ही भलाई है। पिता से सामंजस्य नहीं बनेगा, कोई न कोई परेशानी चलती रहेगी। व्यवसाय के मामले में भी थोड़ी उलझन बनी रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए विशेष प्रयास कर सकते हैं और आंशिक सफलता मिल जाएगी। इससे समस्याओं का तात्कालिक समाधान निकल आएगा। वाहन सावधानी से चलाएं, कोई नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक:
आज दिनभर काफी भाग-दौड़ रहेगी, स्थानीय भाग-दौड़ आर्थिक लाभ करा सकती है। बाहरी यात्राएं नहीं करें। किसी नए काम को अभी आरंभ नहीं करें, प्रतीक्षा करनी होगी। व्यावसायिक मामले तेजी पकड़ेंगे। कार्यक्षेत्र के विस्तार का दबाव रहेगा। यात्रा का दबाव बना रहेगा, संतान के लिए अच्छा समय है। संतान के काम में प्रगति होगी, आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी कार्य को करने के लिए मनोबल बहुत ऊंचा रहेगा, पारिवारिक कलह परेशानी कर सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, वाहन पर अतिरिक्त खर्चा होगा। साझेदारी के मामलों में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संदेह होने पर भी शांत रहना ठीक है। भाई-बहिन से संबंध सुधरेंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी।

धनु:
समय लगातार सुधार पर है। आपको लाभ की मात्रा अचानक बढ़ेगी। सुख-साधनों पर धन खर्च करेंगे, कोई नए खरीद-फरोख्त की योजना बनाएंगे। यात्रा कार्यक्रम बनेगा, यात्रा से लाभ होगा, दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करें। नियम विरुद्ध कार्य नहीं करें वरना कार्य में विघ्न आएगा। कानूनी मामलों में सावधान रहें। भुगतान संबंधी समस्याएं रहेगी। आप स्वयं वार्ता ना करें, किसी अन्य को आगे कर लें। माता-पिता को ज्यादा समय देंगे, घर की समस्याओं पर खर्चा होगा। भाई-बहिन को लेकर मन में तनाव सा रहेगा, उनके संबंध में कोई निर्णय लेना हो तो अभी उचित समय है।

मकर: आर्थिक दृष्टि से लाभकारी दिन है। पहले किए हुए प्रयास लाभ दे सकते हैं। आपका जनसंपर्क बहुत बढ़ेगा या तो किसी समूह में जाना होगा या दावत में शामिल होंगे। भूमि-भवन को लेकर चर्चा चलती रहेगी। आज अचानक आई हुई घटना को अपने निजी कौशल से ठीक कर लेंगे। ऋण के लेन-देन को लेकर थोड़ा सशर्त रहे, कानूनी संबंधी बनी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंध समस्या बनी रहेगी, सावधानी बरतनी होगी। सरकारी लोगों से काम नहीं बनेगा, कहीं से भुगतान लेने में दिक्कत आएगी। किसी सामूहिक भोज में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा लाभ दे सकती है, दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करें।

कुंभ:
समय सुधर रहा है। व्यावसायिक कार्यों में गति आएगी। आप कोई गतिविधि में भाग ले सकते हैं। भाग-दौड़ में समय निकलेगा। आर्थिक लाभ के लिए कोशिश बढ़ानी होगी, इन दिनों खर्चा बहुत अधिक होगा। व्यावसायिक वार्ताओं में सफलता मिल सकती है। भूमि संबंधी मामलों में परेशानी आएगी। वाहन सावधानी से चलाएं। कार्यक्षेत्र में अनिश्चय की स्थिति को छोडक़र आप निर्णय प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे, देरी करने में नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी को व्यवसाय में अनुकूल स्थितियां रहेगी, कोई नया निर्णय करना चाहे तो ऐसा कर लेना चाहिए। जेवर, कपड़े इत्यादि में खर्चा होगा, आपको कोई उपहार मिल सकता है। यात्रा अनुकूल रहेगी।

मीन:
नए काम को करने में उत्साह होगा। नए काम की तलाश में मन लगेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से सलाह लेनी होगी। कार्य-पद्धति में सुधार लाभ देगा, इस समय विवादास्पद मामलों से दूर रहना होगा। व्यापार में विरोधी लोगों पर विजय प्राप्त करेंगे, कार्यशैली में सुधार होगा। दैनिक काम-काज में अड़चन आएगी। स्थितियां आपके नियंत्रण में नहीं रहेगी। अचानक खर्चो से परेशान रहेंगे, हो सके तो यात्रा का त्याग कर दें, यात्रा कष्टदायक रहेगी। धन-प्रबंध के लिए लगातार कोशिश करनी पड़ेगी, लाभ होते हुए भी हाथ में नहीं आाएगा। गृहस्थ जीवन में समय अच्छा है, दवाइयों पर खर्चा बढ़ेगा।
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
इन 4 उपायों से आपके पास पैसा खिंचा चला आएगा
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0