गंगाजल के इस टोटके से हो जायेंगे मालामाल

प्राचीन ग्रंथों और पुराणों के अनुसार गंगाजल न केवल पाप धोने और पाप उतारने का काम करता है बल्कि इसका सदुपयोग किया जाए तो न केवल आप धन-धान्य से पूर्ण रहेंगे बल्कि स्वस्‍थ और खुश रहेंगे।

पुराणों के अनुसार गंगाजल को हमेशा घर पर रखने से सुख और संपदा बनी रहती है। इसलिए एक पात्र में हमेशा गंगाजल भरकर रखें।

घर
पर यदि वास्तुदोष है और आप उससे परेशान रहते हों तो अपने घर में नियमित गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा नियमित करने से वास्तु दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है और घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है।

यदि रात को डरवाने सपने आते हों तो हमेशा सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव कर दें। ऐसा करने से डरवाने सपने इंसान को परेशान नहीं करते हैं।

भगवान सदा शिव को गंगाजल चढ़ाने से वे अति प्रसन्न होते हैं । इससे इंसान को मोक्ष और शुभ लाभ दोनों ही मिलते हैं।

पुराना धन प्राप्ति के साथ अच्छार व्य वसाय और बेहतरीन नौकरी के लिए भगवान शिव को बिल्वपत्र कमल और गंगाजल चढ़ाएं। आपके पौ बारह पच्ची स यानी हर तरह की सम्पन्नता आने लगेगी।

तरक्की और सफलता पाने के लिए गंगाजल को हमेशा अपने पूजा स्थल और किचन में रखें।

यदि आपके ऊपर कर्ज अधिक हो गया है या घर में परेशानियां ही परेशानियां हो तो आप गंगाजल को पीतल की बोतल में भरें और उसे अपने घर के कमरे में उत्तर पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपकी समस्या हल हो जाएगी।
पूजा साहित्य पुरोहित से खरीदना उचित है........

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team