आज से मंगल कन्या राशि में करेगा गोचर, इन राशियों के जातक होंगे मालामाल

ग्रहों की चाल के साथ मनुष्य का जीवन जुडा हुआ है। जैसे–जैसे ग्रह बदलते हैं इंसान की जीवनचर्या में भी बदलाव आने लगता है। ऐसे में सौरमंडल का सबसे क्रूर ग्रह माने जाने वाला मंगल 13 अक्टूबर यानी आज कन्या राशि में गोचर करने वाला है। यह इस राशि में 30 नवंबर तक रहेगा। इस गोचर का प्रभाव विभिन्न बारह राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। इससे कुछ राशियों के जातक होंगे मालामाल और के होंगे हाल बेहाल। जानते हैं कि 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष: राशि कार्यक्षेत्र, निजी जीवन और लव लाइफ में आपसे बहुत ज्याौदा उम्मीलदें लगाई जा सकती हैं जिसके कारण आप तनाव में रहेंगें। कोई सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। किसी के साथ बहस होने की भी संभावना है। धन की हानि हो सकती है।

वृषभ : चीज़ों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। शेयर मार्केट से दूर रहें। सफलता पाने के रास्तेो में थोड़ी-बहुत दिक्क्तें आ सकती हैं। अगर आप किसी को प्रपोज करने के बारे में या अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहें हैं तो अभी रूक जाएं।

मिथुन : तनाव से बचें वृद्ध लोगों को अपनी सेहत का खास ख्या ल रखना है। इनहें कार्डिएक या सांस संबंधित रोग हो सकता है। मिथुन राशि के लोग संभकलर गाड़ी चलाएं वरना कोई दुर्घटना हो सकती है।

कर्क : स्थान परिवर्तन का योग व्यापार और कार्य में प्रगति मिलेगी। किसी रिश्ते दार के घर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पड़ोसियों के साथ कर्क राशि के लोगों की तीखी बहस हो सकती है। कर्क राशि के जातक इस समय घर बदलने की सोच सकते हैं।

सिंह : भाषा पर नियंत्रण रखें सिंह राशि के लोगों को आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। कोई चोट या घाव होने की भी संभावना है। अपने से बड़ों से आप अभद्र भाषा में बात कर सकते हैं। सिंह राशि के लोगों को इस गोचर के दौरान मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।

कन्या: फिजूलखर्ची से बचें कन्या राशि के लोगों के सिर या चेहरे पर कोई चोट लग सकती है। जो भी बोलें सोच-समझकर बोलें। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिजूलखर्ची से बचें। इस गोचर के दौरान मानहानि झेलनी पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

तुला : खर्चों में बढ़ोत्तरी इस समय तुला राशि के लोगों के खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पैसों की बर्बादी भी होगी। सेहत को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है।

वृश्चिक : शेयर मार्केट से दूर रहें विपरीत लिंग के व्यशक्तिं से आपको फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। करियर में वृश्चिक राशि के लोगों को तरक्की मिलेगी। आपके लिए परिस्थिति असान हो जाएगी। इस समय लोग आपकी बात सुनेंगें।

धनु : मानहानि का खतरा पिता के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। अपने शिक्षक के साथ किसी बात पर असहमति हो सकती है। करियर में धनु राशि के लोगों को धीरे-धीरे प्रगति हासिल होगी। कार्यक्षेत्र मंय आपको मानहानि झेलनी पड़ सकती है।

मकर: यात्रा के योग ये गोचर आपके लिए शुभ योग का निर्माण कर रहा है। किसी धार्मिक स्थकल की यात्रा पर मकर राशि के लोग जा सकते हैं। कुलदेवता या कुलदेवी के पूजन में हिस्साध ले सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। पिता या शिक्षक के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है। मकर राशि के लोगों का करियर सामान्य।

कुंभ : करियर के लिए बुरा समय कार्यक्षेत्र में कुंभ राशि के लोग ज़रा संभलकर रहें। कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। आपकी इच्छाु के अनुसार करियर में तरक्की‍ नहीं मिल पाएगी। इस समय नौकरी बदलने के बारे में कुंभ राशि के जातक बिलकुल ना सोचें।

मीन : पर्सनल लाइफ पर असर मीन राशि के सातवें भाव में दो अशुभ ग्रह बैठे हैं जिस कारण आपकी पर्सनल लाइफ खराब रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। ज्याजदा नखरें ना दिखाएं वरना आपको कुछ खोना पड़ सकता है।

 2017 और आपका भविष्य  
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय
इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team