यह पौधे लगाएंगे तो घर में होगी सुख शांति व धन की प्राप्ति

दुनिया में ऐसा कौन है जो सुख शांति नहीं चाहता, जो धन की प्राप्ति नहीं चाहता, जो अपने जीवन में आगे नहीं बढ़ना चाहता। इसलिए आज हम आपको धन प्राप्ति व सुख शांति के कुछ ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं जिससे आपकी बंद किस्मत खुल जाएगी। अक्सर लोग ऐसी बातों को अन्धविश्वास का नाम दे देते है, लेकिन इन बातों को मानना न मानना आपके ऊपर है। इसलिए आज हम आपको घर मे लगाने वाले उन पेड़ों के बारे मे बताने जा रहे हैं जो घर मे न सिर्फ सुख शांति लाएंगे, बल्कि धन की प्राप्ति भी होगी। सबसे अहम बात अगर आप इन पेड़ों को घर मे रख रहे है तो इनका ख्याल रखना भी आपकी जिम्मेदारी है।  जितना ज्यादा ये पेड़ बढ़ेंगे उतना ज्यादा घर मे सुख शांति व धन की प्राप्ति होगी।


भारतीय संस्कृति में वृक्षों का अपना महत्वपूर्ण स्थान रहा है। आयुर्वेद के जनक महर्षि चरक ने भी वातावरण की शुद्धता के लिए विशेष वृक्षों का महत्व बताया है। सबसे पहली और अहम बात घर मे कभी भी काटें वाले पफ न रखे, इससे नकारात्मक ऊर्जा घर मे आती है।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा, अक्सर आपने तुलसी के पौधे के कई फायदे सुने होंगे।  सबसे पहला फायदा आपने खासी के बारे मे सुना होगा ठीक वैसे ही तुलसी का पौघा घर मे लगाने से घर मे सुख समृद्धि आती है। हिन्दू धर्म के हिसाब से तुलसी को लक्ष्मी का दूसरा रूप माना गया है। जानकारी के लिए बता दें कि जब भी घर में तुलसी का पौध लगाए तो उसे उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही लगाएं। इससे  इन दिशाओँ में तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रदान करता है।

बेल ल पेड़

ये तो आप सभी जानते होंगे कि बेल पत्र भगवान शिव को कितना पसंद है, ऐसा माना जाता है कि बेल पत्र के पेड़ पर भगवान शिव स्वयं वास करते हैं। जानकारी के लिए बता दें जहाँ बेल का पेड़ होता है वहां पीढ़ी दल पीढ़ी लक्ष्मी जी वास करती है।  

शमी का पौधा

शमी के पौधे को अक्सर आपने पार्क में लगे देखा होगा, पुरानो में इस पेड़ का सम्बन्ध शनि से माना गया है, इसलिए लोग इस पेड़ को घर में लगाने से डरते है। जानकारी के लिए बता दें कि इस पेड़ को घर के बाहर मुख्य द्वार के बाई और लगाया जाता है। इस पेड़ को इस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस पेड़ को रोज तेल का दीपक जलाने से शनि भगवान की पीड़ा और प्रकोप कम होती है।

अश्वगंघा

अक्सर आपने देखा होगा कि जगलों में अश्वगंधा के पेड़ को देखा होगा, जनकारी के लिए बता दें, वास्तु के हिसाब से अश्वगंधा का पेड़ घर में लगाने से सुख समृद्धि कि प्राप्ति होती है। इस पेड़ को घर में लगाने से घर के सारे वास्तु दोष मिट जाते हैं। अश्वगंधा का पेड़ घर में रखने से शुभता बढ़ती है, इतना ही नहीं अश्वगंधा का पेड़ अत्यन्त लोकप्रिय आयुर्वेदिक औषधि भी है।

बांस का पेड़

बांस के पेड़ को लेकर ऐसी मान्यताएं हैं कि इस पेड़ को घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि और तरक्की होती है। आप कभी भी धन और यश के लिए इस पौधे को घर में रख सकतें है। इससे घर कि नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। 

गुड़हल का पौधा

अक्सर गुड़हल का फूल को लोग सुंदरता के लिए इस्तेमाल करते है। क्या आप जानते है, घर में गुड़हल का पौधा लगाने से कानून सम्बन्धी सारे काम पूरे हो जाते है।  इस पौधे को रखने के लिए दिशा की जरुरत नहीं है, आप कहीं भी इस पौधे को रख सकती है।   

सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
शनि की साढे़साती के अशुभ फलों के उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0