जिन लोगों के पैर के तलवे सांवले और मटमैले रंग के होते हैं उन्हें जीवन में...

हस्तरेखा के जरिए इंसान के भूतकाल, वर्तमान और भविष्य तीनों के बारे में पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष के मुताबिक, इंसान के विभिन्न अंगों के जरिए इंसान के भविष्यवाणी की जा सकती है। समुद्रशास्त्र में इंसान के न सिर्फ हथेली पर बनने वाली रेखाओं और निशानों से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की बाते मालूम होती है बल्कि पैर के तलवे को देखकर भी भविष्यवाणी की जाती है।


समुद्रशास्त्र में पैर के तलवों को लेकर कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिन्हें देखकर आसानी से भविष्य की कई बातें को जान सकते हैं, समुद्रशास्त्र की कुछ बातें आइए जानते हैं।

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पैर के तलवे काले होते हैं उन्हें जीवन में अक्सर धन की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग बीमारी और संतान संबंधी परेशानी से जुझते रहते हैं।
एक ऐसी रेखा जो एड़ी से निकलकर अंगूठे के बीच तक पहुंच रही है तो यह धन के मामले में बड़ा ही शुभ है।

अगर आपका तलवा सपाट है यानि तलवे में गड्ढा नहीं है तो इसका मतलब है कि आप खुले विचारों वाले व्यक्ति और महत्वाकांक्षी होते हैं। ऐसे पैरों को भाग्यशाली भी माना जाता है।

अगर पैर की उंगलियों के बीच खाली जगहें दिखाई देती हो तो आपको धन संभालकर खर्च करना चाहिए क्योंकि इन्हें जीवन में कई बार धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सांवले और मटमैले रंग के तलवे वाले आमतौर पर खुशहाल होते हैं। यह धनवान होते हैं और जीवन में खूब सैर-सपाटा करते हैं।

सफेद रंग के तलवे होने का मतलब यह है कि व्यक्ति जीवन भर संघर्ष करने वाला होगा। ऐसे व्यक्ति लालच में आकर अपराध भी कर बैठते हैं।
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स
सास-बहू की टेंशन का कम करने के वास्तु टिप्स

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0