आपके जन्मांक के अनुसार होगा आपका घर, तो रहेगी खुशहाली, घर में बरसेगा खूब पैसा

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में अंकों का विशेष महत्त्व है। ज्योतिष के समस्त सिद्धांत अंकों पर आधारित गणित से जुड़े हैं। अंक विज्ञान के अनुसार एक से लेकर नौ तक के अंक होते हैं। प्रत्येक अंक का सम्बन्ध किसी न किसी ग्रह से होता है। जन्म की तिथि अथवा हमारे चर्चित नाम के अक्षरों की संख्या के आधार पर मूलांक ज्ञात किया जाता है। मूलांक का प्रभाव जीवन भर बना रहता है। मूलांक के अनुसार हम अपने लिए एक भाग्यशाली घर बना सकते हैं और सुखी एवं संपन्न जिंदगी व्यतीत कर सकते हैं। यदि भवन या प्लाट का नंबर, शहर, गली, मोहल्ला, वाहन आदि का नंबर भी हमारी जन्म तिथि और नामाक्षरों के योग के सामान हो तो ऐसा मूलांक और भी अधिक शुभ फल प्रदान करने वाला होता है।


मूलांक-1
किसी भी मास की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म लेने वाले अथवा एक मूलांक नामाक्षर वाले व्यक्तिओं को मूलांक एक में रखा जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य है। इसलिए इस मूलांक वालों के लिए पूर्व दिशा में भवन बनाना और पूर्व दिशा में अपने कार्य करना शुभ रहता है। इस मूलांक के लिए शुभ रंग सुनहरी, क्रीम, या हल्का नारंगी है। इन्ही रंगों का प्रयोग भवन में पेंट करने, बेडशीट, पर्दे, फर्श आदि में करना चाहिए। जहाँ तक संभव हो इन्हें काले, नीले और सफ़ेद रंग के प्रयोग से बचना चाहिए।
मूलांक-2
मूलांक दो के अंतर्गत ऐसे व्यक्ति आते हैं जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो अथवा उनके नाम के अक्षरों का योग दो हो। इस मूलांक का स्वामी ग्रह चंद्रमा होने से उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में भवन बनाना या रहना शुभ होता है। इस मूलांक वालों को सफ़ेद, हल्का हरा, काफूरी या अंगूरी रंग का प्रयोग करना चाहिए। काला, नीला और बेंगनी रंगों का प्रयोग इस मूलांक वालों की प्रगति और सुख-शांति में बाधक होता है।
मूलांक-3
किसी भी मास की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेने वाले अथवा तीन मूलांक नामाक्षर वाले व्यक्तिओं का मूलांक तीन होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह गुरु अर्थात बृहस्पति है। इसलिए इस मूलांक वालों के लिए उत्तर-पूर्व दिशा में भवन बनाना शुभ रहता है। इस मूलांक के लिए शुभ रंग पीला, जामुनी या हल्का गुलाबी है। इन्हें काले, हरे और सफ़ेद रंग के प्रयोग से बचना चाहिए क्योंकि ये रंग इनके लिए नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने वाले होते हैं।
मूलांक-4
किसी भी मास की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले अथवा चार मूलांक नामाक्षर वाले व्यक्तिओं को मूलांक चार में रखा जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहू है। इस मूलांक वालों के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में भवन बनाना और इसी में अपने कार्य करना शुभ रहता है। इस मूलांक के लिए शुभ रंग नीला, भूरा या भूरा-काला है। इन्ही रंगों का प्रयोग भवन में पेंट करने, बेडशीट, पर्दे, फर्श आदि में करना चाहिए। जहाँ तक संभव हो इन्हें काले, पीले और सफ़ेद रंग का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
मूलांक-5
किसी भी मास की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेने वाले अथवा पांच मूलांक नामाक्षर वाले व्यक्तिओं को मूलांक पांच में रखा जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध है। इस मूलांक वालों के लिए उत्तर दिशा में भवन बनाना शुभ माना जाता है। इस मूलांक के लिए हरा, हल्का हरा या खाकी रंग शुभ प्रभाव देने वाला होता है जबकि लाल, काला और नीला रंग नकारात्मक प्रभाव देता है। इन्हें इन रंगों के प्रयोग से बचना चाहिए।
मूलांक-6
मूलांक छह उन व्यक्तिओं का होता जो किसी मास की 6, 15 या 24 तारीख को जन्में हो अथवा उनके नामाक्षरों का योग छह हो। शुक्र ग्रह इस मूलांक का स्वामी है। इनके लिए दक्षिण-पूर्व दिशा में भवन बनाना शुभ फलदायी होता है। इन व्यक्तिओं को सफ़ेद, हल्का नीला और हल्का गुलाबी रंग प्रयोग करना चाहिए, जबकि गहरा लाल या काले रंग से बचना चाहिए।
मूलांक-7
किसी भी मास की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले अथवा सात मूलांक नामाक्षर वाले व्यक्तिओं को मूलांक सात से प्रभावित माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह भी चंद्रमा है। इसलिए इस मूलांक वालों के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में भवन बनाना शुभ रहता है। इस मूलांक के लिए सफ़ेद, काफूरी, हल्का पीला और हल्का नीला रंग शुभ माना गया है, जबकि काला और लाल रंग अशुभ है।
मूलांक-8
मूलांक आठ के अंतर्गत ऐसे व्यक्ति आते हैं जिनका जन्म 8, 17 और 26 तारीख को हुआ हो अथवा उनके नाम के अक्षरों का योग आठ हो। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य पुत्र शनि है। इनके लिए शुभ दिशा पश्चिम है। इसलिए इन्हें पश्चिम दिशा में भवन बनाना या रहना शुभ होता है। इस मूलांक वालों को भूरा, नीला, बेंगनी या काला रंग का प्रयोग करना चाहिए। सफ़ेद और लाल रंग इस मूलांक वालों की प्रगति और सुख-शांति में बाधा उत्पन्न करता है।
मूलांक-9
किसी भी मास की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेने वाले अथवा नों मूलांक नामाक्षर वाले व्यक्तिओं को मूलांक नों में रखा जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल है। इस मूलांक वालों के लिए दक्षिण दिशा में भवन बनाना शुभ रहता है। इस मूलांक के लिए लाल और गुलाबी रंग शुभ प्रभाव देने वाला होता है, लेकिन इन्हें अशुभ रंग काले से यथा संभव बचना चाहिए।
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय
रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0