गरुड़ पुराण के अनुसार इन 5 चीजों के प्रतिदिन दर्शन से बरसने लगेगा धन

गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी भी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें केवल देख लेने से ही मनुष्य को पुण्य और लाभ की प्राप्ति हो जाती है और धन की आवाजाही बढकर जीवन में सुकून आने लगता है।


गोमूत्र
गोमूत्र को बहुत ही पवित्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार गोमूत्र में मां गंगा का वास होता है। गोमूत्र को धारण करने मनुष्य की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, लेकिन गरुड़ पुराण के अनुसार गोमूत्र को केवल देख लेने से ही मनुष्य को पुण्य और लाभ की प्राप्ति हो जाती है।

गाय का गोबर
शास्त्रों में गाय को भगवान के समान माना जाता है। किसी भी स्थान को पवित्र करने के लिए गाय का गोबर का प्रयोग किया जाता है। यदि मनुष्य पवित्र भावना से गाय के गोबर को मात्र देख ले तो ही उसे पुण्य की प्राप्ति हो जाती है और धन का आगम बढ जाता है।

पकी हुई खेती
फसलों से भरे हुए खेत देखना हर किसी को पसंद होता है। हरे-भरे खेतों को देखकर मन को शांति मिलती है। फसलों से भरे हुए खेत केवल सुंदरता ही नहीं पुण्य के भी प्रतीक होते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, पकी हुई फसलों से भरे हुए खेत को देखने से मनुष्य पुण्य और लाभ मिलता है।

गोधूली
कई बार गाय अपने पैरों से जमीन को खुरचती है। ऐसा करने पर जमीन से जो धूल निकलती है, उसे गोधूली कहते है। कहा जाता है गाय के पैरों से खुरची हुई धूल भी पवित्र हो जाती है। गोधूली को देख लेने मात्र से ही मनुष्य को कई गुना पुण्य मिल जाता है।

गोखुर
गाय अपने पैर के खुर (तले) से जमीन को खुरचती है, उसे ही गोखुर कहते है। गाय के पैरों को तीर्थ के समान माना जाता है। किसी भी शुभ काम पर जाते समय अगर गाय के पैरों के दर्शन कर लिए जाए, तो काम में सफलता जरूर मिलती है। गाय के पैरों के दर्शन करना भी पुण्य और लाभ पाने का आसान उपाय है।
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत
बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0