कृष्ण जन्माष्टमी: व्रत में राशि अनुसार ऐसे करें पूजन

हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी या भगवान श्रीकृष्ण की जयंती भद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि (आठवें दिन) को मनाई जाती है। ज्योतिषों के अनुसार, कहा जाता है कि द्वापर युग में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और उन्होंने मथुरा में कंस के कारागर में देवकी के गर्भ से जन्म लिया था। तभी से इस तिथि पर जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 23 और 24 अगस्त दिन शुक्रवार/शनिवार को मनाई जाएगी।


इस साल स्मार्त संप्रदाय के मंदिरों में 23 अगस्त को और वैष्णव संप्रदाय के मंदिरों में 24 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन कृष्णजी के भक्त सारा दिन श्रद्धा पूर्वक व्रत रखकर कृष्ण जन्म के बाद अपना व्रत खोलते हैं। इस दिन मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।

अगर आप भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत रख रहे तो आज हम आपको बताते है कि आपकी राशि के हिसाब से भगवान श्रीकृष्ण को किस चीज का भोग लगाएं। ज्योतिष के अनुसार कहा गया है कि अगर राशि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाते है आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी। आइए जानते है राशि के अनुसार किस चीज का भोग लगाएं।

- मेष राशि के लोग श्रीकृष्ण को दूध-बादाम का भोग लगाएं।
- वृषभ राशि वाले श्रीकृष्ण को मिश्री और पंजीरी का भोग लगाएं।
- मिथुन राशि के लोगों को श्रीगोपाल सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।
- कर्क राशि के लोग वासुदेव, नारायण-नारायण, राधे-राधे या हरि नाम का 108 बार जाप करें।
- सिंह राशि के लोग जन्माष्टमी पर विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
- कन्या राशि के लोग श्रीकृष्ण को सफेद वस्त्र अर्पित करें।
- तुला राशि के लोग श्रीकृष्ण को तुलसी पत्र एवं दही का भोग लगाएं।
- वृश्चिक राशि के लोग श्रीकृष्ण को सफेद फूल और शहद अर्पित करें।
- धनु राशि के लोग श्रीकृष्ण को पीले कनेर के फूल चढ़ाएं और फलों का भोग लगाएं।
- मकर राशि के लोग श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराएं।
- कुंभ राशि के लोग श्रीकृष्ण को दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं और कर्पूर जलाकर आरती करें।
- मीन राशि के लोग श्रीकृष्ण को केशर मिश्रित दूध अर्पित करें।
सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0