महाशिवरात्रि 2019 : इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा

महाशिवरात्रि हिन्दुओ का एक प्रमुख पर्व है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओ के अनुसार, इस दिन भगवान शिव का विवाह जगत जननी माता पार्वती के साथ हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में हर साल बड़े धूमधाम से यह पर्व मनाया जाता है और इस दिन स्नान, विधि विधान से पूजापाठ करके भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है और और सभी भगवान शिव से मंगल कामना करते है।


महाशिवरात्रि पर्व हिन्दू धर्म पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में चतुर्दर्शी के दिन मनाया जाता है और हिन्दू धर्म के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही हिदू देवताओ के ईष्टदेव भगवान शिव का माता पार्वती के संग विवाह हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि 4 मार्च को मनाई जाएगी।

शिव जी के साथ-साथ इस दिन पार्वती माता की भी पूजा की जाती है। इस बार शिव जी की कृपा कुछ राशियों पर विशेष रुप से बरसेगी और ज्योतिष ज्ञाताओं के अनुसार कुछ राशि के जातकों के लिए शिवरात्रि खुशियां और धन लाभ के योग लेकर आ रही है। इस बार महाशिवरात्रि किन राशियों के लिए खुशियों से भरी रहेगी। आइए जानते हैं।

वृषभ राशि...
इस राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि बहुत ही लाभप्रद रहेगी। शिव जी की विशेष कृपा से आपको खूब तरक्की और आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। इस दौरान आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे और मनचाही सफलता भी आपको मिलेगी। अतः शिवरात्रि का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।

मिथुन राशि...
इस राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि आर्थिक दृष्टि से लाभप्रद रहेगी। इस शुभ योग में आपको धन वृ्द्धि व व्यवसाय में लाभ दिलाएगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी इस समय बहुत अवसर होंगे, जिनका लाभ उठा सकते हैं।

तुला राशि...
तुला राशि के जातकों के लिए भी इस बार की महाशिवरात्रि सकारात्मक परिणाम लेकर आ रही है। इस राशि के जातकों के लिए व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं जो लोग काफी दिनों से बेरोजगार चल रहे हैं उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि...
धनु राशि के जातकों को महाशिवरात्रि से लाभ होगा, जो जातक अपना व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं उनके लिए ये समय उचित है, अभी प्रारंभ किए गए व्यापार से आगे चलकर लाभ होगा।

मीन राशि...
इस महाशिवरात्रि मीन राशि के जातकों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। छात्रों को परीक्षाओं में मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे वक्त से चली आ रही समस्याओं से आपको भगवान शिव बचाएंगे। इन समस्याओं से जल्द ही आपको छुटकारा मिलने वाला है।
क्या आप परेशान हैं! तो आजमाएं ये टोटके
इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0