नमक को ऐसे बर्तन में रखने से बनी रहेगी आपके घर में सुख समृद्धि

दुनिया में हर व्यक्ति की धनवान बनने की इच्छा तो जरूर होती है। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते है, जिनकी यह इच्छा पूरी हो पाती है। अगर आप भी धनवान बनने की इच्छा रखते है, तो आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे है, जो आपको धनवान बना सकती है।

आपको जान कर हैरानी होगी कि घर में पाया जाने वाला नमक आपको धनवान बना सकता है। यकीनन आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर यह कैसे मुमकिन हो सकता है। आइए आपको नमक से कैसे धनवान बनते है इसके बारे में बताते है।

एक तरफ नमक से आयु कम होती है। वही दूसरी तरफ इससे घर में सुख समृद्धि का वास भी होता है। अगर नमक का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाएं तो इससे घर में सुख समृद्धि भी आ सकती है। नमक भी कई तरह के होते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नमक को शुक्र और चंद्र का प्रतिनिधित्व माना जाता है। इसके इलावा कुछ लोग नमक को राहु का प्रतीक भी मानते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक चंद्र और शुक्र ग्रह को दर्शाता है।

ऐसे में अगर आप नमक को किसी स्टील या लोहे के बर्तन में रखते है तो समझ लीजिए कि यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

नमक को स्टील या लोहे के बर्तन में रखने से शनि और चंद्र के मिलन का योग बनता है। जो आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इसलिए वो स्टील और लोहे को हमेशा शनि से जोड़ कर देखा जाता है। इसके इलावा नमक को प्लास्टिक के बर्तन में भी नहीं रखना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, नमक को प्लास्टिक के बर्तन में रखने से घर में गरीबी का वास होता है। यहां तक कि आपके घर की बरकत भी कम होने लगती है। इसलिए अगर आप चाहते है कि आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहे, तो नमक को हमेशा कांच के बर्तन में ही रखे।
कुंवारे युवक-युवतियों को निहाल करेगा वर्ष 2017
इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team