शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रिचर्ड एस थेलर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल

नई दिल्ली। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रिचर्ड एच थेलर को 2017 का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है। हालांकि, इस लिस्ट में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का भी नाम शामिल था, लेकिन उन्हें नोबेल अवॉर्ड नहीं मिल सका। अगर ऐसा होता है तो राजन अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बन जाते। नोबेल कमिटी की तरफ से सोमवार को की गई घोषणा में कहा गया कि मनोवैज्ञानिक अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजने का फैसला लिया गया है।


कमिटी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, डॉक्टर थेलर यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में इस वक्त प्रोफेसर हैं। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उन्होंने मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र के तार किस तरह जुड़े हैं इस क्षेत्र पर उन्होंने काफी काम किया है। किसी व्यक्ति के आर्थिक फैसले लेने के पीछे के मनोवैज्ञानिक कारणों की व्यावहारिक अर्थशास्त्र की सूक्ष्म पड़ताल की है।

आपको बता दें कि अर्थशास्त्र में नोबेल मिलने वालों की रेस में रघुराम राजन का नाम भी शामिल था। राजन भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रह चुके हैं। रघुराम राजन इंटरनेशनल इकॉनमी की दुनिया के बड़े नाम हैं। सबसे कम उम्र (40) और पहले गैर पश्चिमी आईएमएफ चीफ बनने वाले राजन ने 2005 में एक पेपर प्रेजेंटेशन के बाद बड़ी प्रसिद्धि हासिल की।

बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय
सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन
केवल 3 सिक्के चमका सकते हैं किस्मत

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0