अपनी राशि के अनुसार रखें हेयर स्टाइल, यकीन मानिए किस्मत बदल जाएगी

अक्सर लोग हेयर स्टाइल को ज्यादा तवज्जो नहीं देते लेकिन ज्यो़तिष की मानें तो राशियों के अनुसार यदि हेयर स्टाइल रखी जाए तो जातक अपने प्रतिकूल ग्रहों को भी अनुकूल कर सकता है। आइए जानें राशिवार कैसी होनी चाहिए हेयर स्टाइल-

मेष राशि के जातकों के बाल आमतौर पर स्वस्थ होते हैं। इस राशि के पुरुषों को अपने बाल छोटे रखने चाहिए। पीछे और कान के दोनों तरफ के बाल सैनिकों की तरह कटे हों तो आपके लिए अच्छा रहता है। इस राशि की महिलाओं को स्टेप कट कटिंग करवानी चाहिए। घुंघराले बाल भी इनके व्यक्तित्व को निखारते हैं और लाभ दिलाते हैं।

वृष राशि की महिलाएं हेयर स्टाइल को लेकर अधिक प्रयोग करना पसंद नहीं करती हैं। इसलिए वृष राशि की महिलाओं को अधिक लंबे बालों के बदले बॉब कट पसंद आता है। यह इनके लिए फायदेमंद भी होता है। इस राशि की महिलाएं बॉब कट की बजाए चाहें तो कंधे से कुछ नीचे तक बाल रख सकती हैं। जबकि पुरुषों में लंबे बालों को लेकर उत्साह रहता है और यह अपने बालों को सजा संवारकर रखना पसंद करते हैं।

मिथुन राशि
के व्यक्तियों को हेयर स्टाइल में बदलाव लाते रहना काफी पसंद होता है। ज्योतिष की दृष्टि से इस राशि की महिलाओं को लंबे बालों का लाभ मिलता है। लंबे बालों के साथ थोड़े लहरदार और स्टेप में कट बाल हों तो इनके ऊपर खूब फबते हैं और इन्हें अपने व्यक्तित्व का फायदा मिलता है। इस राशि के पुरुषों को भी लंबे बाल पसंद आते हैं।

कर्क राशि
के जातक अपने बालों को बेहतर तरीके से सजा संवारकर रखना पसंद करते हैं। इस राशि की महिलाओं को लंबे बालों की बजाय गर्दन से कुछ नीचे तक बाल रखने चाहिए। यू कट बाल इनके लिए अच्छा रहता है। इस राशि के पुरुषों को छोटे बाल रखने चाहिए।

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। सूर्य को बालों का कारक ग्रह माना जाता है। लेकिन आमतौर पर इस राशि के पुरुषों में गंजेपन की शिकायत रहती है। महिलाओं को भी बालों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष की दृष्टि से इस राशि के पुरुषों को छोटे बाल रखने चाहिए। महिलाओं को भी लंबे बालों की बजाय गालों या गर्दन तक छोटे बाल रखने चाहिए।

कन्या राशि की महिलाओं को अपने बालों को न तो बहुत लंबा रखना चाहिए और न बहुत ही छोटा। इनके लिए सामान्य लंबाई वाले बाल अच्छे रहते हैं। सीधे बाल इन पर अच्छे लगते हैं और इनके व्यक्तित्व को निखारते हैं। लड़कों को भी बहुत लंबे या छोटे बाल नहीं रखना चाहिए।

तुला राशि की महिलाएं आमतौर पर खूबसूरत होती हैं। इनका चेहरा अंडाकार होता है, इन पर मध्य लंबाई के बाल अच्छे लगते हैं और इनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। इस राशि की महिलाएं लेयर कट करवा सकती हैं।

वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए घुंघराले बाल लकी होते हैं। आप घुंघराले और लंबे बाल रखें आपके लिए अच्छा रहेगा। पुरुषों को पीछे और कनपटी पर छोटे बाल रखने चाहिए।

धनु राशि की महिलाओं को सीधे और लंबे बाल पसंद आते हैं और यह इनके लिए लकी भी होता है। जिनके बाल सीधे नहीं हैं वह समय-समय पर स्ट्रेटनिंग करवा सकती हैं। इस राशि के पुरुष भी लंबे बाल रख सकते हैं।

मकर राशि की महिलाओं को लंबे बाल रखना चाहिए। इनके साथ लेयर्स भी रखें तो आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। इस राशि के लड़कों के लिए भी लंबे बाल लकी होते हैं।

कुंभ राशि की महिलाओं को लंबे बाल रखने चाहिए। इन्हें पोनिटेल, चोटी और जूड़ा बनाकर अपने बालों को संवारना चाहिए। इससे इनका व्यक्तित्व निखरता है। इस राशि के लड़कों को पारंपरिक तौर तरीके से बालों को संवारना चाहिए।

मीन राशि की महिलाओं को कंधे तक लंबे बाल रखने चाहिए। इनके लिए घुंघराले बाल लकी होते हैं। लड़के भी लंबे और घुंघराले बाल रख सकते हैं।
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय
ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team