आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मेष: यात्रा के कार्यक्रम बिलकुल टाल दें, कोई अनिष्ट हो सकता है। टिककर काम करने का समय है, इससे पिछला बकाया काम भी निबट जाएगा। आर्थिक मामलों में दिन ठीक जाएगा। किसी अज्ञात स्रोत से पैसा मिल सकता है। बुद्धि और प्रतिभा के बल पर किसी उलझे हुए काम को बना लेंगे। किसी सार्वजनिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है या किसी समूह में शामिल हो सकते हैं। घर, परिवार में आमतौर से शांति बनी रहेगी। किसी नये काम की शुरुआत से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। मुहूर्त जैसा कोई काम नहीं करें क्योंकि चन्द्रमा शुद्ध नहीं है।

वृषभ: दिन भाग्यशाली है। कई उलझनों के बाद भी आप अपने काम को बना लेंगे। अर्थ प्रबंध के लिए आप किसी नई परिस्थिति का निर्माण कर लेंगे, आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। कामकाज का कौशल बढ़ेगा, कोई आंशिक भुगतान मिल सकता है। ऋण प्रबंध में लगे रहेंगे यद्यपि छोटे-मोटे ऋण को आप कम कर देंगे। घर में छोटी-मोटी बातों को लेकर असहमति रहेगी परन्तु दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। भूमि-भवन के संबंध में कोई न कोई गतिविधि हो सकती है। बाहरी शहरों से आय बढ़ सकती है। खान-पान पर बहुत ही ध्यान देंगे तथा योग इत्यादि पर भी ध्यान देंगे।

मिथुुन: दिन लाभ का बना है, सोचे हुए ढंग से बातें होंगी। किसी खास मुद्दे पर आप ही केन्द्र बिन्दु हो जाएंगे। घर की समस्याएं उभरकर सामने आएंगी। आपको कुछ समाधान नजर नहीं आएगा। समस्या छोटे-मोटे रूप में आगे तक चलती रहेगी। जीवन साथी के नाम से कामकाज में लाभ बढ़ेगा। काम को आगे बढ़ाने का आज अवसर मिलेगा। अचानक विस्तार की योजना बनेगी। यात्रा कर सकते हैं परन्तु पूरा लाभ मिलना मुश्किल है। शत्रुओं से विवाद में मत उलझिए, व्यर्थ ही समय खराब होगा। आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, थोड़ा सा ज्यादा समय बिताएंगे।


कर्क: आज का समय छोटी-मोटी परेशानियों का है, जिसमें कोई काम होते-होते भी अटक जाएगा। पाप ग्रहों के बीच में चन्द्रमा मन को परेशान रखेंगे और कोई सोया हुआ जख्म दुखने लगेगा। माता की तरफ से कुछ समस्या रहेगी, खासतौर से स्वास्थ्य की। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। घर में विवाद की स्थिति में आप शांति रखें या विवाद से किनारा कर लें, बहस चलाने से कोई लाभ नहीं। स्थिर सम्पत्ति से लाभ के संकेत हैं। खर्चे को नियंत्रित करने के उपाय करेंगे और आंशिक रूप से सफल भी हो जाएंगे। बड़े लोगों से आज समर्थन मिलेगा। आपकी कही गई बात की रक्षा होगी।

सिंह: समय प्रभावशाली बना है। किसी विवाद ग्रस्त मामले को छोडक़र बाकी सभी मामलों में दिन बहुत अच्छा जाएगा। प्रेम-प्रसंग में गति रहेगी। यदि विवाहित हैं तो वैवाहिक जीवन में समय अच्छा निकलेगा। परिवार के साथ ज्यादा समय रहने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में आपके विरोधी छोटी हरकतें करेंगे परन्तु न तो आपका कुछ बिगाड़ पाएंगे और न ही आप पर कोई असर पड़ेगा। संतान के लिए बहुत ही शानदार दिन है, उनका कार्यकौशल बढ़ेगा, अतिरिक्त लाभ मिलेगा और नये प्रस्ताव पर विचार करेंगे। कोई अच्छा निर्णय लेने का समय चल रहा है।


कन्या:
कामकाज को लेकर में मन में बड़ी उलझन रहेगी। बकाया काम की मारा-मारी रहेगी। ऊपर से खूब सहयोग मिलेगा, कामकाज की प्रणाली में भी सुधार आएगा। यदि व्यवसाय करते हैं तो एक-दो कर्मचारियों से तकलीफ आएगी। यदि नौकरी करते हैं तो हर बाधा को पार कर जाएंगे। वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी। आज सुख-सुविधा पर ज्यादा खर्च करेंगे, साधारण मामलों में भी ज्यादा खर्च होगा। जीवन साथी पर बहुत दबाव रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए जो भी उपाय कर रहे हैं, वे फलीभूत रहेंगे। दूर का व्यवसाय लाभदायक रहेगा। यदि नौकरी करते हैं तो भी बाहर के लोगों से बातचीत करते रहेंगे। आर्थिक सुविधा बढ़ेगी।

तुला: समय लाभ का चल रहा है और जितना अधिक परिश्रम कर रहे हैं वह सफल हो जाएगा। लोगों के साथ मिल बैठ कर काम करने में ही भलाई है। घर कुटुम्ब में भी विवाद के मामलों से दूर ही रहें, आपकी आलोचना का डर है परन्तु इन सब में आपको कोई हानि नहीं होगी, आपके लिए तो लाभ का दिन है। भाग-दौड़ मची रहेगी। कोई छोटी यात्रा भी आपको लाभ दे सकती है। पित्त विकार परेशान कर सकते हैं। मातृ पक्ष की चिंता बनी रहेगी। व्यर्थ की आलोचनाओं से बचें और सम्बन्धित मामले में अपनी कार्य प्रणाली में आवश्यक परिवर्तन कर लें।

वृश्चिक: आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। ग्रह स्थितियां अत्यंत अनुकूल हैं। किसी खास मामले को अपने दम पर पार ले जाएंगे। व्यावसायिक मामलों में हौसले का परिचय देंगे, जिससे आगे के रास्ते खुल जाएंगे। ऋण के लेन-देन की बात बनी रहेगी, पूरा प्रबंध नहीं हो पाएगा। आर्थिक लाभ के लिए किया गया, हर प्रयास सफल हो सकता है। भूमि-भवन से संबंधित वार्ता सफल जाएगी। राशि से तीसरे सूर्य कोई साहसपूर्ण फैसला चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं, आपको निश्चित लाभ होगा। घर में थोड़ी अनबन चलेगी, जिसका कोई समाधान आपके पास नहीं है।

धनु: समय शानदार बना हुआ है और आपकी थोड़ी सी कोशिशें भी अधिक लाभ देंगी, आपके कौशल और प्रभाव में वृद्धि होगी। सोचे हुए काम योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। आज बड़े खर्च की चिंता रहेगी परन्तु उसकी पूर्ति भी हो जाएगी। किया हुआ हर काम सफलता में बदल जाएगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे या मिलना होगा। परिवार के लोगों में आपस में सहमति बढ़ेगी। साझेदारी के मामलों में कुछ नवीनता आएगी, आप समय के अनुसार आवश्यक परिवर्तन कर लें तो ज्यादा फायदे में रहेंगे। भाग्य साथ दे रहा है, विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कार्य विस्तार पैसा मांग रहा है अत: बिना आवश्यक सलाह लिए कोई कार्य नहीं करें।


मकर: आज छोटी-मोटी उलझनें बनी रहेंगी। किसी खास परेशानी से विचलित से रहेंगे। घर-परिवार की समस्याएं दिमाग पर हावी रहेंगी। व्यवसाय में दिन अच्छा जाएगा परन्तु किसी कारण से लाभ सीमित हो जाएगा। भागीदारी के मामलों में आपसी संदेह बने रहेंगे, वैवाहिक जीवन में भी यही स्थिति रहेगी। आज घरेलू वस्तुओं की खरीद पर ज्यादा खर्चा होगा। जेवर, वस्त्रादि पर भी खर्चा कर सकते हैं। लाभ के लिए अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं करें, अन्यथा बाद में परेशानी आएगी। आज कार्यस्थल पर आपका सम्मान बढ़ेगा, किसी बात का श्रेय मिलेगा और किए हुए कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा।

कुंभ: मन में कुछ उलझनें चलती रहेंगी। कुछ छोटे-छोटे निर्णय करने ही पड़ेंगे क्योंकि कामकाज में कुछ बाधा आ रही है। बड़े लोगों का समर्थन मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं तो आपकी हर बात की रक्षा होगी। प्रेम संबंध में परस्पर संबंध बढ़ेगा और जीत का सा अहसास होगा। समय बदल रहा है और गणित आपके पक्ष में जा रही है। आर्थिक लाभ बढ़ेगा और दैनिक आधार पर हर बात का मूल्यांकन कर सकेंगे। मातृ पक्ष की चिंता रहेगी। कोई न कोई बात मन में खटकती रहेगी। भागीदारी के मामलों में अच्छी सफलता के संकेत हैं।

मीन:
समय सुधार पर है। भाग्य वृद्धि के अवसर हैं। थोड़ा सा भी श्रम करते ही लाभ मिलने लग जाएगा। आपके किए हुए कार्य का मूल्यांकन होगा। एक-दो दिन में कुछ बातें अच्छी हो जाएंगी। कार्य कौशल में तेजी से सुधार आएगा, सीखने को मिलेगा। पिता या गुरु से समर्थन मिलेगा। किसी विद्या का ढंग से उपयोग करने की सोचेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे और उनकी हर बात का जवाब उसी अंदाज में देंगे। साझेदारी के मामलों में लाभ होगा। जीवन साथी के आज का दिन अच्छा है। संतान के लिए भी दिन अच्छा है। रहस्य विद्याओं में रुचि बढ़ेगी।
कुंवारे युवक-युवतियों को निहाल करेगा वर्ष 2017
इस पेड की पूजा से लक्ष्मी सदा घर में रहेगी

सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team