देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा, किसी खास को करने में किसी अन्य मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है। संतान के लिए तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है, चाहे उनकी पढ़ाई का मामला हो या उनकी कमाई का मामला हो। आपको अपने ही किए काम को ठीक करने की जरूरत पड़ेगी। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कुछ नया लाने पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में थोड़ा सा विवाद बना रह सकता है, कोई रास्ता निकालना ही पड़ेगा। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।

वृषभ: आज व्यवसाय में लाभ के लिए दूसरे स्थानों पर जाना ही पड़ेगा। अगर नौकरी करते हैं तो भी यात्रा करने का अवसर है। आप अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करेंगे, कुछ और विषय शामिल करेंगे। संतान की सलाह आज बहुत कारगर रहेगी। मन में किसी बात लेकर दिन भर संशय बना रहेगा, शाम तक भी किसी खास काम को नहीं कर पाएंगे। इस समय अनिश्चय घातक है। भागीदारी के मामलों में खुद पहल नहीं करें। आज लाभ के साथ-साथ खर्चा भी हो सकता है, इससे आपके सारे अनुमान बिगड़ जाएंगे।

मिथुुन: दैनिक कामकाज में कोई नई बात आएगी। आप अपने सहयोगियों के साथ सहज नहीं रह पाएंगे, मन ही मन कोई चिंता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए जिस योजना पर आप विचार कर रहे हैं, उस पर काम करने में कोई हर्जा नहीं है। परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी भाई से भी बात की जा सकती है। किसी विवाद को हल करने के लिए आप पहल करेंगे परन्तु आज बात बन नहीं पाएगी। यात्रा सम्भावित है, यात्रा का खर्चा निकालने के लिए कोई अन्य छोटा-मोटा काम हाथ में ले सकते हैं।

कर्क: आज का दिन भाग्यशाली है, दिन में एक के बाद एक अच्छा समाचार मिल सकता है। आज किसी काम को पूरा कर लेने की खुशी तो रहेगी ही, अपनी प्रशंसा सुनने को मिलेगी। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, सब प्रसन्न रहेंगे। खर्चा तो होगा परन्तु आय भी अच्छी रहेगी। हाथ में नकद नहीं आए तो भी आय का अनुमान रहेगा। साझा भाव में काम करने में लाभ है। पुत्र के लिए समय अच्छा चल रहा है और उनकी गतिविधियों से आपका विश्वास बढ़ेगा कि वे अच्छा कर रहे हैं। आज किसी सार्वजनिक स्थान पर आपको बोलने का मौका मिलेगा या आपकी राय मानी जाएगी।

सिंह: काम-काज बहुत बढ़ेगा, आपको दूसरों की मदद लेनी ही पड़ेंगी। यदि व्यवसायी हैं तो इस काम पर अधिक खर्चा करना पड़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो नया काम करते ही पुराना छूट जाएगा। मन में बहुत उत्साह है और आप नया संकल्प लेकर कामकाज शुरू कर सकते हैं। यात्रा का दबाव बहुत अधिक रहेगा परन्तु नहीं कर पाएंगे, यात्रा से लाभ नहीं है। धन की आवश्यकता रहेगी परन्तु सहज भाव से जो हो जाए, उसमें संतोष करना चाहिए। दवाइयों पर खर्चा होगा। माताजी का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा।

कन्या: आप एक-एक करके सब बातों का जवाब दे देंगे। इस समय आप किसी की परवाह नहीं करेंगे और अपना काम बड़ी ही मुस्तदी के साथ करेंगे। निर्णय क्षमता में सुधार आ रहा है। छोटे-मोटे फैसलों में आप स्वयं ही पहल कर लेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपके किए गए काम की प्रशंसा मिलेगी। संतान के लिए दिन बहुत ही शुभ है, उनके मित्र से भी आपका परिचय होगा। आज पूजा-पाठ में भी अधिक मन लगेगा। कोई चुनौती स्वीकार करने से पहले आप ऐसा करना चाहते हैं। अत्यंत व्यस्तता के बीच में भी अपने निजी रिश्तों के लिए समय निकाल ही लेंगे।

तुला: घर-परिवार में किसी बात को लेकर कड़वाहट बनी रहेगी। कोई नई समस्या उभरकर आ सकती है। सहमति का अभाव रहेगा। आपके निजी मामलों में भी थोड़ी बहुत समस्या बनी रहेगी। आज घर-परिवार में समय बिताना चाहते हैं, ऐसा हो भी पाएगा। माता से निकटता बनी रहेगी। संतान की गतिविधियों को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेगा, आपको पूरा संतोष नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र में सावधानी बरतने के बाद भी कोई गलती हो जाएगी, इससे समय खराब होगा। खान-पान में अत्यंत सावधानी बरतें, दूषित भोजन से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक: आज का दिन बहुत व्यस्त जाने वाला है, अत्यधिक काम रहेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे नहीं हो पाएंगे। काम के घंटे भी बढेंगे। संतान को लेकर चल रही बातें आपके मन को प्रसन्न रखेंगी। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा है परन्तु आपकी समस्या एकदम से हल नहीं हो रही है। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी क्योंकि किसी खास काम को कर पाने में सफल हो जाएंगे, इससे लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। दूसरे शहरों से ज्यादा लाभ रहेगा। आप बाहर के मामलों पर ही ध्यान केन्द्रित करें।

धनु: यात्रा कष्टदायक हो सकती है। अर्थ लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास आंशिक रूप से सफल हो सकते हैं। ऋण के लेन-देन में भी थोड़ी सुविधा बढ़ेगी। सरकारी लोगों से कामकाज में अड़चन बनी रहेगी। कोई आंशिक भुगतान आ सकता है पर वह आपके लिए पर्याप्त नहीं है, आपको नया प्रबन्ध करना ही पड़ेगा। इस समय शनि देव लाभ के बने हुए हैं परन्तु लाभ आपके हाथ में नहीं आ पा रहा है। जीवन साथी मन ही मन में नाराज से रहेंगे, आपकी कार्य प्रणाली से वे संतुष्ट नहीं हैं।

मकर: आज भाग-दौड़ बहुत ज्यादा रहेगी। सफलता के लिए कठोर श्रम करेंगे परंतु प्रशंसा और धन दोनों ही नहीं मिलेंगे। लोग मन ही मन आपके योगदान को स्वीकार करके भी चुप रहेंगे। आप स्वाभिमान को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाएं तो ही अच्छा रहेगा। आवश्यकता पड़े तो प्रेम प्रसंग में पहल कर लेना उचित रहेगा। संतान को लेकर मन में नाराजगी का भाव रहेगा। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, वाहन भी खर्चा मांग रहा है। कोई गुप्त आय होना सम्भावित है।

कुंभ: व्यक्तिगत जीवन में बहुत शांति रहेगी, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपको सम्मान मिलेगा। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा। आपके साथी के नाम से व्यवसाय में लाभ की मात्रा बढ़ेगी। शत्रु परास्त होंगे या निर्बल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ कानूनी समस्याएं बनी रह सकती हैं, उनका कोई न कोई समाधान निकाल ही लेंगे। घर-परिवार से शुभ-अशुभ दोनों ही समाचार मिल सकते हैं। आज दावत का सा माहौल रहेगा। आपके लिए लाभ का दिन बना है। सम्मान के साथ-साथ नये उत्तरदायित्व भी मिल सकते हैं।

मीन: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा, कोई विशेष समाचार आपके मन को प्रसन्न कर देगा, जिस समाचार का आपको इंतजार है, वह आने ही वाला है। व्यवसाय के कार्य में बढ़ोतरी होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो ही आपके लिए दिन अच्छा है, मान भी बढ़ेगा, नई जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। घर, परिवार में कोई पुरानी अड़चन दूर हो जाएगी। माता, पिता के लिए दिन अच्छा है, गुरु का आश्ीार्वाद भी मिल सकता है। खाने-पीने में सावधानी बरतें, दावत में भी मन पर नियंत्रण रखें।


ये 4 काम कभी नहीं करें, वरना रहेंगे हमेशा गरीब
3 दिन में बदल जाएगी किस्मत, आजमाएं ये वास्तु टिप्स
नववर्ष में अपनी झोली में खुशियां भरने के लिए करें ये 6 उपाय

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team