अगर आपको बुध गृह को करना है शांत तो करें इस चीज का दान

भगवान श्रीगणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं। वे भक्तों की बाधा, संकट, रोग-दोष तथा दरिद्रता को दूर करते हैं। शास्त्रों के अनुसार गणेशजी की विशेष पूजा का दिन बुधवार है। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ स्थिति में है तो इस दिन पूजा करने से वह भी शांत हो जाता है।

इसके अलावा मिथुन व कन्या राशि (जन्मकुंडली के अनुसार) वाले जातकों के स्वामी बुध होते हैं और और बुध के देवता श्रीगणेश हैं। इसलिए इस राशि वाले जातकों को भी हमेशा श्रीगणेश की पूजा करते रहना चाहिए।

बुधवार को गणेशजी को खुश करने के लिए भक्ति भाव से किए गए ये उपाय कारगर साबित हो सकते हैं :-

- बुधवार के दिन सुबह स्नान कर गणेशजी के मंदिर में उन्हें दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। ऐसा करनें से आपको जल्द ही शुभ फल मिलेगे।

- अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का भंडार है। आपने कई उपाए किए, लेकिन आपको कोई फायदा नही मिला। तो इस बार बुधवार को अपने घर में श्रीगणेश की सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करें। ऐसा करने से आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएगी।

- अगर आपको धन-संबंधी कोई समस्या है। आप अधिक मेहनत भी करते हैं, लेकिन आपको इतना धन नही मिलता कि आप संतुष्ट रह सकें तो बुधवार को श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करने के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं और थोडी देर बाद भोग गाय को खिला दें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

- अगर आपके घर में हमेशा कलह रहती है। मतलब आपके परिवार में कभी सुख-शांति नही रहती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए बुधवार को दूर्वा से बनी हुई प्रतिकात्मक मूर्ति बनवाएं और उसे अपने घर के पूजा-स्थल में स्थापित करें साथ ही इसकी रोज विधि-विधान से पूजा करें।

- हिंदू धर्म में गाय को अपनी माता के समान माना जाता है। उनकी सेवा करनें से आपको सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इसके लिए बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। जिससे कि सभी देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी।

- गणेशजी को सिंदूर चढ़ाएं। हनुमानजी के साथ ही गणेशजी का श्रृंगार भी सिंदूर के किया जाता है। इसीलिए गणेशजी को सिंदूर चढ़ाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं।

- सिंदूर चढ़ाते समय विशेष मंत्र को भी पढ़ें, क्योंकि वैसे तो हर देवी-देवता पर सिंदूर चढ़ाया जाता है, लेकिन शिव परिवार या शिव के सभी अंश अवतारों पर सिंदूर चढ़ाने का एक अलग ही महत्व है।

- अगर आपका बुध ग्रह खराब है तो इसके लिए बुधवार को किसी गरीब या किसी मंदिर में जाकर हरे मूंग का दान करे इससे आपका बुध ग्रह का दोष शान्त हो जाएगा।
वार्षिक राशिफल-2017: मेष: थोडे संघर्ष के साथ 2017 रहेगा जीवन का बेहतरीन वर्ष
ज्योतिष : इन कारणों से शुरू होता है बुरा समय
सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team