देवकी के आठवीं संतान थी योगमाया, इस देवी की पूजा से होती हैं सभी इच्‍छाएं पूरी

वासुदेव और देवकी के आठवीं संतान के रूप में श्री कृष्ण ने अपने मामा कंस के कारागार में जन्म लिया तो वहीँ नन्द और यशोदा के यहां महायोगिनी योगमाया ने जन्म लिया। योगमाया ने इसके बाद अपने लिए उस स्थान को रहने के लिया चुना, जहां आज विंध्यवासिनी मंदिर है। महायोगिनी महामाया के विंध्याचल पर्वत पर रहने के कारण उनका नाम विंध्यवासिनी देवी कहलाया।


धार्मिक ग्रंथो के अनुसार वासुदेव और देवकी के आठवीं संतान के रूप में श्री कृष्ण ने अपने मामा कंस के कारागार में जन्म लिया तो वहीँ नन्द और यशोदा के यहां महायोगिनी योगमाया ने जन्म लिया। भगवान विष्णु के आदेश से कृष्ण को कंस के कारागार से निकालकर उनकी जगह योगमाया को पहुंचा दिया गया। अगले दिन जब कंस ने उस कन्या रूपी योगमाया को मारने का प्रयास किया तो वह कंस के हाथों से छूटकर कंस को यह चेतावनी दे गयी कि उसको मारने वाला जन्म ले चुका है और सुरक्षित है।

योगमाया ने इसके बाद अपने लिए उस स्थान को रहने के लिया चुना, जहां आज विंध्यवासिनी मंदिर है। महायोगिनी महामाया के विंध्याचल पर्वत पर रहने के कारण उनका नाम विंध्यवासिनी देवी कहलाया। विंध्याचल पर्वत पर देवी भगवती अपनी तीन शक्तियों महाकाली, महालक्ष्मी तथा महासरस्वती के रूप में त्रिकोण के तीन बिन्दुओं पर विराजमान हैं। महालक्ष्मी विंध्यवासिनी के रूप में पूर्व भाग में, महाकाली चामुण्डा देवी के नाम से दक्षिण भाग में और महासरस्वती अष्टभुजा देवी के रूप में पश्चिम दिशा में स्थित गुफा में विराजमान हैं।

इस प्रकार विंध्यवासिनी सम्पूर्ण भारत में एक ऐसा शक्ति पीठ है जहां तीन देविओं का त्रिकोण है। इसलिए तीन देवियों का यह त्रिकोण तंत्र-मंत्र और देवी की विशेष उपासना के रूप में तीन महा शक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है। विंध्यवासिनी देवी का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्त्व है। यहां चैत्र और आश्विन नवरात्रों में पूर्ण विधि-विधान से देवी भगवती की उपासना की जाती है जिसमें देश-विदेशों से देवी भक्त शामिल होते हैं।

कहते हैं देवी भगवती के यहां विराजमान होने के बाद शबर, बर्बर और पुलिंद नामक भक्त उनकी आराधना करते थे। विंध्यवासिनी मंदिर के बगल में स्थित सप्तशती भवन में श्रद्धालु दुर्गासप्तशती का पाठ करते हैं। विंध्यवासिनी के अष्टभुजी रूप महासरस्वती भी यहां एक गुफा में विराजमान हैं। इस अवतार में उन्होंने शुम्भ तथा निशुम्भ नामक दैत्यों का मर्दन किया था। इसके अलावा विंध्यवासिनी में काली खोह के रूप में महाकाली भी विराजमान हैं।

कहते हैं इस रूप में देवी ने चामुण्डा का रूप धारण किया और रक्तबीज नामक दैत्य का समस्त रक्त पान करके देवताओं को अत्याचार से मुक्ति दिलाई। रक्तबीज को यह वरदान प्राप्त था कि उसका रक्त बिन्दुओं के रूप में जितना पृथ्वी पर गिरेगा, उतनी संख्या में नए रक्तबीज पैदा हो जायेंगें। काली खोह के पृष्ठ भाग में स्थित भूत भैरव के मंदिर में प्रेत बाधा से पीड़ित लोग आते हैं और भूत भैरव के दर्शन करके प्रेत बाधा से मुक्ति पाते हैं।
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी
बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने के लिए करें केवल ये 4 उपाय
सौ सालों में पहली बार नवग्रह 2017 में करेंगे अपनी राशि परिवर्तन

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0