राशि अनुसार करें महाशिवरात्रि पर शिव पूजा, होगा लाभ

महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष त्रियोदशी युक्त चतुर्दशी तिथि को है। इस दिन जातकों को अपनी राशि अनुसार शिव पूजा करने से विशेष लाभ होगा। ज्योतिष परिषद एवं शोध संस्थान अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम गौड़ आज  पाठकों को राशि अनुसार शिव पूजा कैसे की जाए इसके बारे में बताने जा रहे हैं—
मेष राशि
मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन लाल चंदन और लाल रंग के फूल भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें। इसके बाद ऊॅँगनागेश्वराय नम: मंत्र का 51 या 108 बार जाप करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातक महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हुए चमेली के फूलों को अर्पित करें। इसके साथ ही शिव जी के रुद्राष्टक का पाठ भी करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले महाशिवरात्रि के दिन शिव-शंभू को धतूरा, भांग अर्पित करें। धतूरा अर्पित करते हुए 108 बार भोलेनाथ के पंचाक्षरी मंत्र-ऊँ नम: शिवाय का जाप करें।

कर्क राशि
इस राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक भांग मिश्रित गाय के दूध से करें और बाद में रूद्रष्टाध्यायी का पाठ करें

सिंह राशि
इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा में कनेर के लाल रंग के फूल अर्पित करें, इसके साथ ही शिवालय में बैठकर श्री शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले भोले भंडारी की बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि सामग्री से पूजा करें और पंचाक्षरी मंत्र ऊँ नम: शिवाय का जाप करें। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को शिव चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।

तुला राशि
तुला राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन शिवाष्टक का पाठ करें। इसके साथ ही दही या मिश्री युक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करके शिव के सहस्रनामों का जाप पाठ करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक भोलेनाथ का गुलाब के फूलों और बिल्वपत्र की जड़ से पूजन करें और फिर रूद्राष्टकम स्तुति का पाठ करें। इसके साथ ही ऊँ अन्गारेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें।

धनु राशि
महाशिवरात्रि के दिन धनु राशि के लोग प्रात: काल भगवान शिव की पीले रंग के फूलों से पूजा करें। इन्हें प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाएं और श्री शिवाष्टक का पाठ करें।

मकर राशि
मकर राशि के जातक धतूरा, भांग, अष्टगंध आदि से भोलेनाथ की अर्चना करें। इसके अलावा 108 बार ऊँ पार्वती नाथाय नम: मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक दूध, दही, शक्कर, घी, शहद सभी से अलग अलग शिवजी का अभिषेक करें और ऊँ शिवाय नम: मंत्र का जाप करें और साथ ही शिवाष्टक का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक महाशिवव्रतरी के दिन शिवलिंग पर पंचामृत, दही, दूध और पीले रंग के फूल अर्पित करें। पूजन संपन्न होने के बाद चंदन की माला से 108 बार ऊँ भामेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0