धनतेरस के दिन किसकी पूजा से प्राप्त होंगे धन, समृद्धि स्वास्थ्य,यहां पढें

धनतेरस का पवित्र पर्व इस वर्ष 29 अक्टूबर, 2024 को पूरे देश में उल्लास और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह शुभ दिन, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि पर, भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी हर घर में सुख, समृद्धि, और धन का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी को शुभ मानते हैं। साथ ही, भगवान धन्वंतरि की पूजा कर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाती है।


इस मौके पर राज महाजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे बताते हैं कि धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।


धनतेरस पर क्या खरीदें:


पान के पत्ते: धनतेरस के दिन पांच पान के पत्ते खरीदना शुभ होता है, क्योंकि यह देवी लक्ष्मी को प्रिय हैं। इन पत्तों को घर लाकर दिवाली के दिन लक्ष्मीजी को अर्पित करें, और अगले दिन बहते जल में प्रवाहित कर दें।


धनिया: धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदकर लक्ष्मी पूजा में अर्पित करें और इसे अपने धन रखने के स्थान पर रखें। इसे समृद्धि का प्रतीक माना गया है, पर पूजा में उपयोग किए धनिये को खाने में इस्तेमाल न करें, बल्कि इसे गाय को खिला दें।


लक्ष्मी जी के चरण: धनतेरस के दिन लक्ष्मी जी के दो जोड़े चरण घर लाना चाहिए। एक जोड़े को मुख्य द्वार पर और दूसरे को पूजा स्थान की दिशा में रखें।


लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्ति: धनतेरस के दिन मिट्टी की अलग-अलग मूर्तियां खरीदें। हर साल नई मूर्ति का पूजन करें और पुरानी मूर्ति का विसर्जन करें।


झाड़ू: झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और धनतेरस पर इसे घर लाना बहुत शुभ है। झाड़ू को छिपाकर रखें, ताकि इसके शुभ फल प्राप्त हों।


खील-बताशे: यह नयी फसल से तैयार किए जाते हैं और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। दिवाली पर नए चावल से घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है।


धातु: इस दिन सोना, चांदी, तांबा, कांसा और पीतल खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा मिट्टी का घड़ा या सुराही खरीदें और दिवाली पर इनमें पानी भरकर उत्तर दिशा में रखें।


धनतेरस पर क्या न खरीदें:


स्टील और एल्युमीनियम: ये शुद्ध धातुएं नहीं मानी जाती हैं और राहु के प्रभाव में होती हैं। इसलिए धनतेरस पर इन धातुओं के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए।


नकली जेवर: नकली आभूषण खरीदने से घर में दरिद्रता आ सकती है। इस दिन असली आभूषण खरीदें।


कांच, प्लास्टिक और चीनी मिट्टी: कांच और चीनी मिट्टी की वस्तुएं संकटकारी मानी जाती हैं। इस दिन प्लास्टिक के आइटम भी न खरीदें, क्योंकि यह बरक्कत में बाधा डालता है।


धनतेरस पर किसकी पूजा करें:


इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। धन्वंतरि को आयुर्वेदाचार्य और अमृत कलश के देवता माना गया है, जबकि कुबेर धन के देवता हैं। इनकी पूजा से घर में स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख का वास होता है।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0