जिनके ऊपरी होंठ के बाई तरफ होता है तिल का निशान, वैवाहिक जीवन होता है काफी सुखमय

ज्योतिषशास्त्र में समुद्र शास्त्र का खास महत्व है। समुद्र शास्त्र में मनुष्य के शरीर की बनावट के आधार पर उसके बारे में काफी कुछ बताया गया है। इसके मुताबिक शरीर के विभिन्न अंगों के आधार पर किसी व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।


चेहरे पर पाए जाने वाले तिल के बारे में बताएंगे कि आखिर समुद्र शास्त्र क्या कहता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के माथे के दाहिने हिस्से पर तिल पाया जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, इन लोगों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है।

कुछ लोगों के माथे के बीच में तिल होता है। इन लोगों को भाग्यशाली माना गया है। जिनके माथे के बाएं हिस्से पर तिल होता है उनमें धन खर्च करने की आदत पाई जाती है। कुछ लोगों की आंखों में भी तिल पाया जाता है। समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि ऐसे लोग बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों के भले के बारे में काफी सोचते हैं। ये ईमानदार भी होते हैं।
कुछ लोगों की नाक पर तिल पाया जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोग अपने करियर को लेकर बहुत ही फोकस रहते हैं। ये सफलता पाने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं। साथ ही इन्हें प्यार बहुत जल्दी हो जाता है।

समुद्र शास्त्र में होठों पर स्थित तिल के बारे में भी बताया गया है। कुछ लोगों के ऊपरी होंठ के दाहिने हिस्से पर तिल होता है। कहा जाता है कि इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होता है। कुछ लोगों के ऊपरी होंठ के बाईं ओर तिल होता है। बताते हैं कि इनका वैवाहिक जीवन परेशानियों भरा होता है। दाएं गाल पर तिल धारण करने वालों के धनवान होने की मान्यता है। वहीं, बाएं गाल पर तिल वाले भी खूब धन खर्च करते हैं। बता दें कि ठोड़ी के तिल को भी शुभ माना गया है। ऐसे लोग खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0