पहनें राशि के अनुसार रत्न, फिर देखें चमत्कार, दिन बदलने लगेंगे

कहते हैं जब दिन बदलने लगें तो तो एक पत्थतर भी किस्मत बदल सकता है। पत्थर का मतलब यहां रत्न से है। ज्योतिष कहता है कि अगर सही हाथों में सही रत्न हो तो बंद किस्मत भी खुल जाती है। लेकिन पहनें कौन सा रत्न ? विद्वानों के अनुसार कहीं भी यदि शंका हो तो राशि के अनुसार पहनना लाभ देता है।

मेष: इस राशि का स्वामी मंगल है। मंगल उग्र स्वाभाव का होता है। अपनी राशि के स्वामी मंगल को प्रसन्‍न्‍ा करने के लिए मेष राशि के लोगों को मंगल का रत्न मूंगा धारण करना चाहिए। मूंगे को मंगलवार के दिन अनामिका अंगुली में धारण कर सकते हैं।

वृषभ: वृषभ राशि का स्वाामी ग्रह शुक्र है एवं वृषभ राशि के लोगों को बेहद कीमती और खूबसूरत रत्नि डायमंड पहनना चाहिए। अगर किसी वजह से आप डायमंड धारण नहीं कर सकते हैं तो आप इसकी जगह ओपल रत्न भी धारण कर सकते हैं। शुक्र के रत्न को शुक्रवार के दिन दाएं हाथ की कनिष्ठा‍ अंगुली में धारण करना शुभ रहता है।

मिथुन: इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को अपने जीवन में सफलता पाने के लिए बुध का रत्न पन्ना धारण करना चाहिए। ये रत्न मिथुन राशि के लोगों की लाइफ में पॉजिटीविटी और खुशियां लेकर आता है। पन्ना बुधवार के दिन कनिष्ठा अंगुली में धारण करना चाहिए।

कर्क:
इस राशि का स्वामी ग्रह चंदमा है। चंद्रमा मन का प्रतीक है। मानसिक शांति और संतुलन के लिए कर्क राशि के लोगों को चंद्रमा का रत्न मोती पहनना चाहिए। मोती सोमवार के दिन कनिष्ठा अंगुली में पहनना मंगलकारी फल देता है।

सिंह
: सूर्य, सिंह राशि का स्वामी है। सूर्य सफलता का कारक है इसलिए सिंह राशि के लोगों को अपने जीवन में सफलता पाने के लिए माणिक्य यानि रूबी धारण करना चाहिए। मोती अनामिका अंगुली में धारण करना शुभ रहता है।

कन्या:
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को अपने जीवन में सफलता पाने के लिए पन्ना धारण करना चाहिए। यह रत्न कन्या राशि के लोगों की लाइफ में पॉजिटीविटी और खुशियां लेकर आता है। पन्ना कनिष्ठा अंगुली में धारण करना चाहिए।

तुला: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोगों को डायमंड पहनना चाहिए। अगर किसी वजह से आप डायमंड धारण नहीं कर सकते हैं तो आप इसकी जगह ओपल या सफेद पुखराज रत्न भी धारण कर सकते हैं। शुक्र के रत्न को दाएं हाथ की कनिष्ठा अंगुली में धारण करना शुभ रहता है।

वृश्चिक: मेष राशि की ही तरह वृश्चिक राशि का भी स्वामी मंगल है। अपनी राशि के स्वामी मंगल को प्रसन्न करने के लिए वृश्चिक राशि के लोगों को मंगल का रत्न मूंगा धारण करना चाहिए। मूंगा को अनामिका अंगुली में मंगलवार के दिन धारण करना चाहिए।

धनु: इस राशि का स्वा‍मी देवों के गुरु बृहस्पति है। धनु राशि के लोगों को अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए गुरु का रत्न पुखराज धारण करना चाहिए। गुरुवार के दिन तर्जनी अंगुली में पुखराज रत्न धारण करना शुभ रहता है।

मकर: इस राशि का स्‍वामी शनि है इसलिए मकर राशि के लोगों को नीलम पहनना चाहिए लेकिन ध्यान रहे कि नीलम बेहद खतरनाक है। अगर यह आपको सूट न करे तो ये आपके जीवन को नारकीय बना सकता है। इसलिए नीलम रत्न धारण करने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।

कुंभ:
मकर राशि की तरह कुंभ राशि का स्वामी भी शनि ही है। कुंभ राशि का भाग्य रत्न नीलम है। नीलम को धारण करने में बिलकुल भी लापरवाही न बरतें। शनिवार के दिन मध्‍यमिका अंगुली में नीलम रत्न धारण करें।

मीन: धनु राशि की तरह मीन राशि का स्वामी भी देवों के गुरु बृहस्पति हैं। मीन राशि के लोगों को अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए गुरु का रत्न पुखराज धारण करना चाहिए। गुरुवार के दिन तर्जनी अंगुली में पुखराज धारण करना शुभ रहता है।


रोटी के एक टुकडे से होगा जीवन में चमत्‍कार

कुंवारे युवक-युवतियों को निहाल करेगा वर्ष 2017
करें ये 15 उपाय, नहीं रहेंगे कुंवारे, होगी जल्‍दी शादी

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team