इन तीन राशियों के सर्वाधिक लाभदायक है वर्ष 2023 की विजयादशमी, इनमें आप भी तो नहीं

वर्ष 2023 की विजयादशमी 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। धर्माचार्यों और ज्योतिषियों का कहना है कि इस साल का विजयादशमी का पर्व काफी खास है, क्योंकि इस साल एक ओर जहां पंचक में दशहरा पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर दुर्लभ योग बन रहा है। दरअसल, इस दिन शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जहां पर वह शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही गुरु और शुक्र एक-दूसरे के सामने बैठे होंगे, जिससे समसप्तक योग दृष्टि के देखते हुए धन योग बन रहा है। इसके साथ ही तुला राशि में सूर्य और बुध की युति हो रही है, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। एक साथ इतने शुभ योग बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। 12 राशियों में तीन राशियों के लिए यह दशहरा काफी लाभदायक साबित होगा। आइए जानते हैं दशहरा में कौन सी राशियां हो सकती हैं मालामाल।

तुला राशि
तुला राशि में ही बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही शश और धन योग का भी फल इस राशि के जातकों को अधिक मिलने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी में भी सुधार दिखने शुरू हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएगी।

कुंभ राशि

इस राशि में शनि ग्रह विराजमान है। दशहरे के दिन अन्य दुर्लभ योग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके साथ ही आय के नए स्तोत्र खुलेंगे, जिससे आप अधिक से अधिक पैसा कमाने में सक्षम हो सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस शुभ योगों से विशेष लाभ मिल सकता है। बिजनेस में लगातार लाभ के साथ निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही व्यापार करने वालों को अच्छा खासा मुनाफा मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पद-प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0