25 दिसम्बर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे शुR, इन तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

सौंदर्य, प्रेम और ऐश्वर्या के कारक माने जाने वाले शुक्र देव, जब कुंडली में मजबूत होते हैं तो आर्थिक जीवन और प्रेम जीवन की स्थिति अच्छी रहती है। शुक्र देव 25 दिसंबर के दिन वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सुबह 6:33 मिनट पर शुक्र का वृश्चिक में प्रवेश होगा, जो 18 जनवरी तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद शुक्र देव धनु में 18 जनवरी, 2024 को प्रवेश करेंगे। शुक्र देव का यह गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक है। आइए डालते हैं एक नजर उन राशियों पर—

तुला राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सिंगल जातकों को प्यार की तलाश में गुड न्यूज मिल सकती है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा। वहीं, मैरिड लोगों को अपने पार्टनर की हेल्थ पर फोकस करना चाहिए।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कई नए मौके मिल सकते हैं, जो पूरी लग्न और मेहनत के साथ करना आपके लिए फलदायक रहेगा। घर-परिवार में शांति और सुख वाला माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी बहुत अनबन होना लाजमी है। इसलिए पेशेंस के साथ मामलों को सुलझाना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि
शुक्र का गोचर कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। इन्वेस्टमेंट करने के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहने वाली है। सरप्राइज डेट पर जाने की भी संभावना है। प्रेमी एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कुछ लोग भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं, घर के सदस्यों के साथ भी अच्छा टाइम स्पेन्ड करेंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0