सोमवार को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन राशियों पर होगा शुक्र गोचर 2023 का अशुभ प्रभाव

महान ग्रह शुक्र 7 अगस्त 2023 को मिथुन राशि की यात्रा समाप्त कर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के इस गोचर से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। 7 अगस्त को सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर शुक्र ग्रह कर्क राशि में वक्री अवस्था में गोचर करेगा। उस समय शुक्र अस्त रहेगा। कर्क राशि में शुक्र ग्रह 1 अक्टूबर रविवार तक विद्यमान रहेगा। अगले ​दिन 2 अक्टूबर को 01:18 एएम पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस तरह से देखा जाए तो शुक्र कर्क राशि में 57 दिनों तक विराजमान होगा। शुक्र ग्रह 3 अगस्त से 19 अगस्त को सुबह 05:21 बजे तक अस्त रहेगा और उसके बाद उसका उदय होगा।

कर्क में शुक्र के गोचर से 4 राशि के जातकों को सावधान रहना होगा क्योंकि उनको धन हानि, आर्थिक संकट, सुख-सुविधाओं में कमी और रिश्तों में कड़वाहट का सामना करना पड़ सकता है। कर्क

शुक्र का गोचर वक्री अवस्था में आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि आपको धन हानि हो सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है, जिससे पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय हानिकारक हो सकता है, ऐसा न करें। सिंह

शुक्र का गोचर आपकी राशि के लोगों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आपके लिए आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। धन की कमी के कारण तनाव हो सकता है क्योंकि खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। इस समय में आपको फिजूलखर्च को रोकना होगा। दूसरों के कहने पर निवेश करके फंस सकते हैं। अभी आप निवेश न करें तो आपके लिए ठीक हो सकता है। कन्या

शुक्र गोचर के कारण आपकी राशि के लोग किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आप क्या बोल रहे हैं और कैसा बर्ताव कर रहे हैं, यह महत्वपूर्ण होगा, इसको लेकर सजग रहें। अपनी वाणी, व्यवहार और गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए कठिन समय हो सकता है क्योंकि कुछ चुनौतियां आपको परेशानी में डाल सकती हैं। इस समय आप भी धन की कमी से जूझ सकते हैं। करियर को लेकर सावधान रहें, कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपको हानि हो। कुंभ

शुक्र का गोचर आपकी माली हालत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। बढ़ते खर्चें आपको परेशान कर सकते हैं। इस दौरान आप मेडिकल सुविधाओं पर अधिक पैसे खर्च कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपने और परिवार की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, मुनाफा में कमी से निपटना बड़ी चुनौती होगी।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0