शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

सुख समृद्धि और प्रेम के कारक शुक्र 7 मार्च 2024 को सुबह 10.55 बजे कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही शनि और सूर्य विराजमान है। इसलिए शुक्र राशि परिवर्तन से त्रिग्रही योग भी बनेगा। इसका अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग असर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपकी कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में है तो शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश आपके वैवाहिक जीवन में सुख और जीवन में सौहार्द्र लाएगा। वहीं अगर कुंडली में शुक्र कमजोर है तो शारीरिक स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। यदि कुंडली में शुक्र शनि के साथ हो या उस पर दृष्टि डाल रहा हो तो रिश्ते में रुकावट भी आ सकती है।

आइये जानते हैं कि कुंभ राशि में शुक्र गोचर से किन राशियों के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा...

मिथुन
आपकी राशि मिथुन है तो 7 मार्च को शुक्र का राशि परिवर्तन आपके सामने चुनौतियां लाएगा। आपको ऐसा लगने लगेगा कि आप बदकिस्मत हैं और आप जो कुछ भी कर रहे हैं, वह सही नहीं है। इसके कारण आप बैचेन हो सकते हैं। लेकिन चिंता न करें समय बदलेगा। रूटीन कार्य करें और जो पूजा अपने घर करते हैं, वह इस ग्रह स्थिति के बुरे प्रभावों से बचने में मदद करेगा। इसके लिए ॐ शुभ शुक्राय नमः का 108 बार जाप कर सकते हैं।

कर्क
पकी राशि कर्क है तो शनि की राशि कुंभ में शुक्र का गोचर आपकी सेहत को प्रभावित करेगा। इस समय कर्क राशि वालों को अपना ध्यान देने की आवश्यकता है। खानपान पर ध्यान रखें। स्वस्थ जीवन शैली आपको मुश्किल से बचाएगी। इस समय आप घर में शुक्र यंत्र स्थापित कर सकते हैं।

सिंह

आपकी राशि सिंह है तो शनि की राशि में शुक्र का प्रवेश साझेदारी के मामलों को प्रभावित करेगा। इस समय आपको अपने जीवनसाथी की देखभाल करने की जरूरत पड़ेगी। इस समय उनका सम्मान करें, उनसे प्यार करें और उन्हें नजरअंदाज न करें। पार्टनर के साथ वाणी विनम्र और प्रेमपूर्ण रखें। डेली रूटीन में क्रीम, मॉइस्चराइजर और लोशन का उपयोग शुरू करें। यह सब आपके शुक्र के प्रभाव को बढ़ाएगा और आपको अत्यधिक मजबूत बनाएगा।

कन्या
आपकी राशि कन्या है तो शुक्र का राशि परिवर्तन थोड़ा मुश्किल समय ला सकता है। इस समय आपके छिपे शत्रु आपको बदनाम करने और नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि आपका अच्छा उद्देश्य और आपकी कड़ी मेहनत आपको समस्याओं से बचा सकती है। लेकिन आप सतर्क रहें। शुक्र को प्रसन्न करने के उपाय करें।

तुला
आपकी राशि तुला है तो शुक्र राशि परिवर्तन के कारण बच्चे परेशानी की वजह बन सकते हैं। लेकिन आप धैर्य से उन समस्याओं से निकल सकते हैं। बस उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाकी सब समय पर सही हो जाएगा। इस समय आपको सुबह सूर्य देव को जल में चावल और चीनी मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए।


कुंभ

आपकी राशि कुंभ है तो शुक्र गोचर की अवधि में आप भावुक नजर आएंगे। इस समय आप मानसिक दबाव भी महसूस कर सकते हैं। आपको मजबूती के साथ अपने अंदर चल रहे विचारों से लड़ना होगा। इस समय आपको अपना सबसे बेस्ट करना है, जिस वजह से आपके आसपास के लोग आपसे प्रेणा लेंगे। इस समय आप सुबह केसर केसर खाएं और बोलचाल अच्छा करें, शुक्र लाभ देंगे।


मीन
आपकी राशि मीन है तो शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए असमंजस भरी परिस्थितियां पैदा कर सकता है। हालांकि इस समय आपका विदेश में आपके संपर्क बढ़ाएगा। इस समय आप अधिक खर्च कर सकते हैं। यह समय निवेश के लिए अच्छा नहीं है, खासकर विदेश में निवेश से बचें। इस समय अगर आपने वीजा के लिए अप्लाई किया है तो आशंका है कि वह रिजेक्ट हो जाय। अब थोड़े समय बाद प्रयास करें। इसके अलावा ॐ आस्वाधवजाय विदमहे धनुर हस्ताय धीमहि तन्नो शुक्र: प्रचोदयात मन्त्र का जाप करें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team