धनु राशि में शुक्र ग्रह, इन राशियों के लिए रहेगा सबसे ज्यादा शुभकारक

भौतिक सुखों के ग्रह शुक्र 18 जनवरी से धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। यहां बुध और मंगल ग्रह पहले से ही उपस्थित हैं। धनु राशि में शुक्र के आने से त्रिग्रही योग बनेगा और लक्ष्मी नारायण योग सहित अन्य कई शुभ योग बन रहे हैं।
ज्योतिष में शुक्र प्रेम, सौंदर्य, धन, सुख सुविधा आदि के कारक ग्रह हैं। कुंडली में शुक्र की अच्छी स्थिति जीवन के हर सुख प्रदान करती है जबकि कमजोर या अशुभ शुक्र के कारण न प्यार मिलता है न पैसा रहता है। शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं।
शुक्र के धनु राशि में आने से जहां कुछ राशियों के लोगों पर लक्ष्मीजी की कृपा होगी वहीं कुछ राशियों के जातकों से धन की देवी रूठ जाएंगी।
शुक्र का धनु में गोचर मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभकारक होगा। आइए डालते हैं एक नजर...

मिथुन
शुक्र का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। अच्छी नौकरी मिल सकती है और इस अवधि में विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ में सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताएंगे। की गई मेहनत का उचित फल मिलेगा।

कन्या
इस गोचर का कन्या राशिवालों को भी भरपूर लाभ मिलेगा। अटके धन की प्राप्ति होगी। पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। नौकरी व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के साथ अच्छी सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। गोचर काल में प्रेम और दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

तुला
तुला राशि वालों के लिए इस दौरान तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में साख बढ़ेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जोकि भविष्य में आपका जीवनसाथी बन सकता है। विदेश जाने के योग भी हैं।

धनु
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आपको अतुलनीय धन मिल सकता है, ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे, जीवनसाथी और प्रेमी प्रेमिका के साथ सुखद पल गुजारेंगे। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत हो जाएगी। लव लाइफ शादी के बंधन में बदल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मकर
मकर राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवन के सभी क्षेत्रों में फायदा मिलेगा। बिजनस में तरक्की मिलेगी। लव और लाइफ पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। अभिभावकों का आशीर्वाद मिलेगा।

कुंभ
विचार सकारात्मक बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और पार्टनर के साथ नई संपत्ति खरीद सकते हैं। नौकरी में नई पहचान मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। दान पुण्य के साथ यात्राओं पर भी धन खर्च करेंगे।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team