54 साल बाद आज पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई नहीं देगा, मान्य नहीं होगा सूतक काल

सोमवार 8 अप्रैल को वर्ष 2024 का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। 8 अप्रैल को चैत्र मास की अमावस्या के दिन लगने जा रहा साल का पहला सूर्यग्रहण बहुत ही अहम माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में भी सूर्य ग्रहण बहुत ही खास माना जाता है। सूर्य ग्रहण लोगों के जीवन पर पूरी तरह से प्रभाव भी डालता है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जब सूरज और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। वैज्ञानिकों की मानें तो, 8 अप्रैल को लगने जा रहा है पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो 54 साल में सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण की अवधि

8 अप्रैल, आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस सूर्यग्रहण का मध्य समय रात 11 बजकर 47 मिनट पर होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा।
मान्य नहीं होगा सूतक काल

यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। इसलिए, इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। यानी कि इस ग्रहण का देश दुनिया पर भौतिक प्रभाव, आध्यात्मिक प्रभाव, सूतक का प्रभाव या किसी प्रकार का धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। इस ग्रहण के दौरान भारत में रहने वाले सभी लोगों के लिए सामान्य दिनचर्या होगी। शास्त्रों की मानें तो ग्रहण जहां लगता है और जहां दिखता है वहीं इसका प्रभाव भी पड़ता है।

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण अपने आप में ही खास माना जा रहा है। 8 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और ये काफी लंबा सूर्य ग्रहण माना जा रहा है, जिसका संयोग पूरे 54 साल बाद बना है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। बल्कि, कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत दक्षिण प्रशांत महासागर से होगी।

कहां कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण


यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा। इसके अलावा कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, जमैका में ये ग्रहण दिखेगा।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2024 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team