आज का राशिफल: ऎसा बीतेगा वर्ष के 12वें महीने का पहला दिन

मेष
भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। घरेलू सुख फिर भी बाधित रहेगा, थोड़ी कलहकारी शृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम चलता रहेगा, प्रेम संतान भी नरम गरम है, व्यापार आपका सही चलेगा। सूर्य को जल देते रहें।


वृषभ
पराक्रम रंग लायेगा, व्यवसाय की स्तिथि सुदृण होगी, अपनो का साथ होगा। कुछ कर गुजरने की शक्ति रहेगी आप में। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन
शारीरिक स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है। रुपये-पैसे की स्थिति आपकी सुदृढ़ हो रही है। शुभता की तरफ बढ़ रहे हैं, अभी निवेश करने से बचिये। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क
समय में सुधार शुरू हो गया है, एक अच्छी उर्जा आप में आ गयी, अग्रेशन पे काबू रखें। प्रेम संतान मध्यम गति से आगे बढ़ेगा, व्यापार ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

सिंह
मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता सताएगी, सिर दर्द और नेत्र पीड़ा भी संभव है। प्रेम-संतान मध्यम, एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या

रुका हुआ धन वापिस मिलेगा, कुछ नए शोध से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु दान करें।

तुला
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट- कचहरी में विजय मिलेगी। कानूनी स्थिति आपकी सुदृण होगी, राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य-प्रेम व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक
भाग्य साथ देगा, भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु
चोट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान से दूरी और व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। पारिवारिक सुदृढ़ता की तरफ बढ़ेंगे, एंजॉय करेंगे, रंगीन बने रहेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार बहुत बढ़िया। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ
शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा, व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन

लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें, भावुक होकर निर्णय ना लें, स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Home I About Us I Contact I Privacy Policy I Terms & Condition I Disclaimer I Site Map
Copyright © 2026 I Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved I Our Team

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0